IPL 2022: इन 3 पुराने खिलाड़ियों पर मेगा ऑक्शन में दांव खेलती मुंबई इंडियंस तो आसानी से बन जाती विजेता

By Shadab Ahmad On May 13th, 2022
जयदेव उनादकट

आईपीएल 2022(IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई। टीम के खिलाड़ियों की खरीद में फ्रेंचाइजी से कहां चूक हुई, इस पर मंथन शुरु हो चुका है। टीम के पूर्व खिलाड़ी क्विटंन डी कॉक, हार्दिक पांडया, ट्रेंट बोल्ट व कुणाल पांडया को छोड़कर टीम के पास अब पछतावे के अलावा कुछ नहीं है।

हालांकि टीम अगर चाहती तो इन खिलाड़ियों को छोड़ने के बाद भी अपने शेष सस्ते में बिकने वाले पुराने खिलाड़ियों के बल पर विजेता टीम बन सकती थी लेकिन ऐसा न हो पाने के कारण टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि यह सस्ते खिलाड़ी आईपीएल के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे है।

1- मोहसिन खान

आईपीएल के पिछले सीजन में  मोहसिन खान (MOHSIN KHAN) मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हुआ करते थे। इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने उनको आईपीएल (IPL) की बेस प्राइज यानी कि 20 लाख रुपए में खरीदा है। मोहसिन खान ने इस सीजन में सबको प्रभावित करने वाली गेंदबाजी की है।

वो मौजूदा समय में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। मोहसिन खान रन को रोकने के साथ विकेट लेने में भी कामयाब दिख रहे हैं। पिछले सीजन में अगर मुंबई इंडियंस (MI) ने इस खिलाड़ी को बेंच पर बैठाकर पूरा सीजन निकाल दिया था। अगर मुंबई इंडियंस चाहती तो कम बजट में भी इस खिलाड़ी को खरीद कर बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी।

2- राहुल चाहर

राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा हुआ करते थे। टीम ने इस बार उनको मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदा था। इनके लिए पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा 5.25 की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया था। इस बार राहुल चाहर ने इस सीजन में उम्दा गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12 विकेट लिए हैं।

इसके साथ ही वो 50 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। मुंबई इंडियंस अगर इन खिलाड़ी को अपने छोटे बजट में शामिल करती तो यह लेग स्पिनर टीम के लिए बेहतर योगदान करता। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस बार स्पिन गेंदबाजी को लेकर कुछ विशेष रूचि नहीं दिखाई थी। अगर मुंबई इंडियंस की टीम इस खिलाड़ी को शामिल करती तो यह तय था कि टीम का प्रदर्शन बेहतर होता। 

3- जंयत यादव

भारतीय टीम के लिए खेल चुके गेंदबाज जयंत यादव (JAYANT YADAV)  पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा हुआ करते थे। यह ऑफ स्पिंन गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम में तेजी से रन बटोरने की महारत रखते हैं। इस साल के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने इनको दोबारा लेने में रूचि नहीं दिखाई थी।

मेगा ऑक्शन में  गुजरात टाइटंस की टीम ने उनको 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा है। हालांकि जयंत यादव  (JAYAT YADAV) अभी तक इस सीजन में अभी तक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सकें हैं लेकिन यह खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ स्पिन गेंदबाजी करने में महारत है। अगर मुंबई इंडियंस की टीम ने छोटे बजट में इस खिलाड़ी को खरीदा होता तो टीम का प्रदर्शन बेहतर होता।

Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, मोहसिन खान, राहुल चाहर,