तिलक वर्मा ने लगाया छक्का तो बाउंड्री के बाहर गेंद से हुआ एक बड़ा हादसा

आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन का 9वां मैच शनिवार मुंबई इंडियंस (MI) व राजस्थान रॉयल्स (RR)के बीच खेला गया। मैच में तिलक वर्मा (TILAK VERMA) ने 33 गेंदों पर शानदार 61 रन बनाए। उन्होंने मैच के दौरान पांच छक्के और तीन चौके लगाए। इसी दौरान एक छक्का उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के गेंदबाज रियान पराग (RIYAN PARAG) के गेंद पर लगाया है। यह छक्का एक हादसे का कारण बना। जानिए पूरा मामला-

तिलक वर्मा के छक्के से चोटिल हो गया फील्ड कैमरामैन

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 193 रन का लक्ष्य दिया था। बाद में बल्लेबाजी कर रही मुंबई इंडियंस (MI) की टीम 170 रन ही बना सकी। पारी के दौरान जब मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज तिलक वर्मा (TILAK VERMA) ने रियान पराग की गेंद पर छक्का लगाया तो यह सीधे लॉग ऑफ पर फील्ड कैमरा लगाए व्यक्ति पर जा गिरी, जिससे कैमरा मैन चोटिल हो गया।

यह सब कुछ बाउंड्री पर खड़े ट्रेंट बोल्ट (TRENT BOULT) ने देखा तो पास जाकर उन्होंने कैमरामैन से पूछा कि चोट तो नहीं लगी। हालांकि कैमरामैन ने नहीं में जवाब दिया। इसके बाद भी ट्रेंट बोल्ट (TRENT BOULT) ने मेडिकल टीम को बुलाकर इलाज करने की बात कही।

दूसरी बार हार कर मुंबई प्वाइंंट टेबल में 9 वें स्थान पर

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में मजबूत मानी जाने वाली मुंबई इंडियंस (MI) अब तक अपने दो मुकाबले खेल चुकी है। पहला मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) व अब दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR)से हार चुकी है।

दोनों मैच में टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन कौशल दिखाया है लेकिन वह जीत को हार में नहीं बदल सके हैं। इतना जरूर है कि ईशान किशन (ISHAN KISHAN) व तिलक वर्मा (TILAK VERMA) की बल्लेबाजी को सभी ने सराहा है। दोनों हार के बाद अब 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंंस (MI) पॉइंटस टेबल में 9वें स्थान पर है।

यहां देखें वीडियो

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *