IPL 2023: MS Dhoni की टीम को लेकर हेड कोच ने किया बहुत बड़ा खुलासा, खल रही है इस खिलाड़ी की कमी

इन दिनों आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) चल रहा है और कई टीमें अपने-अपने हिस्से के ज्यादातर मैच खेल चुकी हैं। अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए लगातार होड़ चल रही है। इसी बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन में अब तक तो शानदार प्रदर्शन रहा। लेकिन इसके बावजूद भी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार जूझ रही है।
IPL 2023: MS Dhoni को लेकर Irfan Pathan ने शेयर किया भावुक पोस्ट, कहा ‘मेरा दिल टूट जाता है….’
MS Dhoni की टीम को लेकर इस कोच ने किया खुलासा
गौरतलब है कि बीते दिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था। अब इसी बीच टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा खुलासा किया है और उन्होंने बताया है कि, उन्हें अपनी टीम में 1 खिलाड़ी की कमी खल रही है। जिसको चेन्नई सुपर किंग्स ऑक्शन में नहीं खरीद पाई थी।
चेन्नई सुपर किंग के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि, आईपीएल ऑक्शन में पूर्व ने अन्य गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को नहीं खरीद पाने का मलाल उन्हें आज तक है। बता दें कि वरुण चक्रवर्ती कुछ साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज रहे और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत चेन्नई के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। फ्लेमिंग ने कहा कि, वरुण को खोने का मलाल उन्हें आज तक है, उसने कई साल हमें नेट पर परेशान किया। हम नीलामी में उसे खरीद नहीं सके।
बता दें कि वरुण चक्रवर्ती को पंजाब के इतने साल 2019 में 8 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा था, जबकि साल 2020 में केकेआर ने उसे 4 करोड़ में खरीदा था। फ्लेमिंग ने कहा कि, हम हालात को पढ़ने में नाकाम रहे, बल्लेबाजों के लिए यह कठिन मैच था। विकेट में शुरुआत में काफी उछाल थी, जो धीरे-धीरे खत्म होती गई हो गई। हम इन हालात में खेलना अभी भी सीख रहे हैं। आपको बता दें कि आप बीते दिनों चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था।
Tags: आईपीएल, एमएस धोनी, चेन्नई सुपर किंग, वरुण चक्रवर्ती, स्टीफन फ्लेमिंग,