IPL 2023: MS Dhoni को लेकर Irfan Pathan ने शेयर किया भावुक पोस्ट, कहा ‘मेरा दिल टूट जाता है….’

By Deepansha kasaudhan On May 13th, 2023
ms dhoni

आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का दबदबा लगातार कायम है। आपको बता दें कि, इस सीजन के अब तक 55 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इसमे सीएसके (CSK) ने अपने शानदार प्रदर्शन से अब प्लेऑफ में जाने के लिए तैयार है। आईपीएल 2023 में अब तक की सभी टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं इस सीजन 41 साल के एम एस धोनी (MS Dhoni) का प्रदर्शन लगातार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

IPL 2023: MS Dhoni की लाडली जीवा ने पापा को किया चीयर, छक्कों पर बजाई सीटियां, देखे वायरल वीडियो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमएस धोनी ने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महज 9 गेंदों पर 20 रनों की शानदार पारी खेली है, जिसमे 2 चौके और 1 छक्के भी शामिल है। एमएस धोनी के शानदार प्रदर्शन की चारों तरफ तारीफ हो रही है। लेकिन इसी बीच एमएस धोनी लंगड़ाते हुए नजर आ रहे है। दरअसल बात यह है कि एमएस धोनी बल्लेबाजी के दौरान लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वो इतने ज्यादा परेशान आ रहे थे कि, उनको रन लेने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

MS Dhoni को लेकर इरफान पठान ने शेयर किया भावुक पोस्ट

वहीं अब एमएस धोनी को मैदान पर लगड़ाते हुए देख इरफान पठान काफी भावुक हो गए। उन्होंने धोनी को लेकर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट भी लिखा है। इरफान पठान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, विकेटों के बीच दौड़ते हुए धोनी को लंगड़ाता देख मेरा दिल टूट जाता है, उसे हमेशा चीते की तरह दौड़ते देखा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, धोनी आईपीएल के शुरुआती घुटने की समस्या से परेशान है। हालांकि इसके बावजूद मैनेज करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

Tags: आईपीएल, इंडियन प्रीमियर लीग, इरफ़ान पठान, एमएस धोनी,