आईपीएल से इन 3 खिलाड़ियों को ले लेना चाहिए संन्यास, अगले ऑक्शन में नहीं खरीदेगी कोई भी फ्रेंचाइजी 
आईपीएल से इन 3 खिलाड़ियों को ले लेना चाहिए संन्यास, अगले ऑक्शन में नहीं खरीदेगी कोई भी फ्रेंचाइजी 

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वाधिक लोकप्रिय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के संन्यास लेने की घोषणा के बाद पूरी टीम का माहौल गमगीन हो गया था। उस समय टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेश रैना (SURESH RAINA) की हालत ऐसी हो गई कि उनकी आंखों से आंसू छलक आए। इसका खुलासा एक युवा गेंदबाज ने किया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संन्यास की घोषणा

बात वर्ष 2014 की है। जब भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के दौरे पर थी। मेलबर्न टेस्ट के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उस समय पहली बार अक्षर पटेल (AXER PATEL)टीम का हिस्सा बने थे।

उन्होंने बताया है कि उस समय टीम का माहौल कैसा था और संन्यास की घोषणा का असर टीम पर कैसा हुआ था। अक्षर पटेल के अनुसार सब लोग इस बात को सुनकर चौंक गए थे। अक्षर पटेल (AXER PATEL) के अनुसार ‘रवि भाई ने टीम के सभी खिलाड़ियों को मीटिंग के लिए बुलाया और फिर जाकर उन्होंने यह बात सभी को बताई. ‘माही रिटायर हो रहा है..’ इतना सुनते ही रैना (SURESH RAINA) के आंखों से आंसू  निकल आए।

अक्षर पटेल ने बताया मैं चौंक गया था

अक्षर पटेल (AXER PATEL) ने बताया है कि भी खिलाड़ी हैरान और गमगीन हो गए। टीम का माहौल पूरी तरह से शांत था। मैं उस समय पहली बार भारतीय टीम के साथ दौरे पर था। मुझे समझ हीं नहीं आया कि आखिर यह हुआ क्या। मैं दूसरी दूनिया में था। ये क्या हो रहा हैं, मैं पूरी तरह से चौंक गया था।

अक्षर ने बताया है कि जब धोनी उनके पास आए तो उन्होंने मेरे साथ मस्ती की और कहा कि ‘बापू तुम आए और मुझे लेकर जा रहे हो’। मैं पूरी तरह से सन्न था। बाद में माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) ने मुझे गले से लगाया। वो मेरी टांग खिंचाई कर रहे थे।  बता दें कि15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी-20 से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। धोनी के रिटायरमेंट के बाद सुरेश ना ने भी खुद को भारतीय क्रिकेट से अलग करने का फैसला कर लिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *