MS Dhoni ने गावस्कर के सीने पर दिया ऑटोग्राफ, फैंस ने फेकी अपनी टीशर्ट, जानिए क्या-क्या हुआ

MS Dhoni ने गावस्कर के सीने पर दिया अपना ऑटोग्राफ, फैंस को फेंकी अपनी टीशर्ट, जानिए क्या-क्या हुआ

MS Dhoni

MS Dhoni: 41 साल के इस क्रिकेटर का स्टारडम आज भी कम नहीं हुआ है. धोनी को लोग आज भी उतना ही प्यार करते है जितना की तब किया करते थे जब वो टीम इंडिया के लिए खेलते थे. वैसे तो ऐसे बहुत ही कम खिलाड़ी हुए हैं जिनको अपने फैन से इतना प्यार और सम्मान मिलता हो. फिलहाल बता दें की, अब धोनी का एक विडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है की वो सुनील गावस्कर के सीने पर ऑटोग्राफ दे रहे हैं.

MS Dhoni ने गावस्कर के सीने पर जब दिया ऑटोग्राफ तब स्टेडियम में जो हुआ वो पूरी दुनिया ने देखा

आईपीएल का 16 वन सीजन अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में धोनी के फैंस ज्यादा से ज्यादा धोनी को खेलते हुए देखना चाहते हैं. क्योंकि आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी मैदान में देखने को नहीं मिलता है. जब-जब चेन्नई का मैच होता है तो पूरा स्टेडियम येलो में रंगा हुआ दिखाई देता है.

वैसे तो धोनी (MS Dhoni) को बहुत प्यार मिलता है लेकिन इस बार ये प्यार और सम्मान उनको करोड़ों लोगो के सामने सुनील गावस्कर ने दिया है. ये पल न सिर्फ धोनी के बल्कि उन सभी लोगो के लिए खास था जो उस वक़्त स्टेडियम में मौजूद थे और अपनी आंखों से ये नज़ारा देख रहे थे.

धोनी ब्रिगेड ने पूरे मैदान के लगाए चक्कर और फैंस को दिया धन्यवाद

बता दें की, जब आईपीएल का ये मैच खत्म हुआ तो धोनी (MS Dhoni) ब्रिगेड ने पूरे मैदान के चक्कर लगाए और फैंस को मैच देखने आने के लिए धन्यवाद कहा. इस दौरान उन्होंने चेन्नई के फैंस में कुछ गिफ्ट भी बांटे. इसे देखकर कई दर्शकों के चेहरे पर खुशी की लहर थी वहीं कई फैंस ऐसे भी जिनके आंखों में खुशी के आंसू थे.

 

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: हॉट एंड फिट महेंद्र सिंह धोनी 2040 में कुछ ऐसे आयेंगे नजर, मजेदार वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल

Exit mobile version