टीम इंडिया के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी पिछले एक महीने से हैं परेशान, 40 रुपये वाले वैद्य से ले रहे हैं दवा

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने शांत और डाउन टू अर्थ नेचर के लिए जाने जाते हैं। झारखंड के सबसे बड़े टैक्स पेयर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दुनिया के किसी भी बड़े अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं। लेकिन वह अपनी बीमारी के लिए लोकल वैद्य से इलाज करवा रहे हैं। दरअसल, जानकारी के मुताबिक उनके दोनों घुटनों में दर्द हो रहा है। माही जंगल में मिलने वाली जड़ी-बूटियों से बनी दवा खा रहे हैं।
रांची के वैद्य से महज़ 40 रुपये में इलाज करवा रहे हैं एमएस धोनी
दरअसल, एमएस धोनी (MS Dhoni) पिछले कुछ समय से घुटने के दर्द से परेशान है, जिसका इलाज वे किसी बड़े डॉक्टर या अस्पताल में कराने की बजाय वैद्य से करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घुटने के दर्द के इलाज के लिए धोनी हर 4 दिन में एक बार वैद्य के पास जाते हैं और इसके लिए उन्हें फीस के तौर पर सिर्फ 40 रुपए देने होते है।
इस वैद्य का नाम वंदन सिंह खेरवार है, जो रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर लापुंग के कटिंगकेला के बाबा गलगली धाम में रहते हैं। वंदन ने बताया कि धोनी पिछले 1 महीने से उनके पास आते हैं और हर्बल दवा से इलाज करा रहे हैं।
एमएस धोनी को गाँव में देख भीड़ हो गई जमा
एमएस धोनी (MS Dhoni) वैद्य की चार खुराक ले चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी रांची से 70 किमी दूर खुद गाड़ी चलाकर सड़क किनारे दवा खाने जाते हैं। एमएस धोनी अभी हाल ही में 26 जून को बाबा के पास अपनी खुराक लेने गए थे। लोगों को जैसे ही पता चला की एमएस धोनी आए हैं तो वहां भीड़ लग गई।
जिसके बाद एमएस धोनी ने अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाई। वैद्य ने बताया कि धोनी के माता पिता भी उनके पास अपने घुटनों के दर्द के इलाज के लिए गए थे और बाबा की खुराक से उन्हें काफी आराम भी मिला। धोनी ने अपने माता-पिता के सफल इलाज के बाद उस डॉक्टर की दवा भी लेनी शुरू कर दी है।
एमएस धोनी को नहीं पहचान पाए वैद्य
वैद्य ने बताया कि एमएस धोनी (MS Dhoni) जब उनके पास पहली बार इलाज करवाने आए थे, तब वह उन्हें पहचान नहीं पाए थे। वैद्य ने बताया धोनी एक साधारण व्यक्ति की तरह उनके पास आए और अपनी परेशानी बताई। वैद्य ने उन्हें दवाई दी और उन्होंने आराम से खा ली। उन्होंने मुझे खुराक के 40 रुपए दिए। उनकी कार देखकर आसपास के लड़के आए तो मुझे पता चला कि यह धोनी है।
Tags: एमएस धोनी, टीम इंडिया,