महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज, माही और पंत के बॉन्ड की दिख रही झलक

By Tanu Chaturvedi On December 29th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी से इंटाग्राम पर क्रिकेट के साथियों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेसन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बहुत प्यार मिल रहा है। फैंस इन फोटोज पर जमकर लाइक और कमेंट दे रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी से मिलने बांग्लादेश से दुबई पहुंचे पंत

क्रिसमस सेलेब्रेशन की इन फोटो में महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऋषभ पंत भी दिखाई दे रहे हैं। फोटो में दोनों क्रिकेटरों के अलावा कुछ अन्य लोग भी दिख रहे हैं। सभी ने खूब मस्ती की। साक्षी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है – “टू मैनी मोर एपिक नाइट्स”। इंटाग्राम पर फोटो शेयर करते ही इसे एक लाख लाइक्स मिल गए। एक फैन ने कमेंट किया कि एमएस धोनी की एक झलक देख मेरा तो दिन बन गया।

माही और पंत के बीच अच्छा बॉन्ड है और इसी कारण बांग्लादेश सीरीज खत्म होने के बाद ऋषभ पंत माही से मिलने दुबई पहुंच गए। दोनों क्रिकेटरों के बीच लगाव का अंदाजा फैंस इसी से लगा सकते हैं।  इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी जीवा की मस्ती का भी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे फैंस काफी प्यार दे रहे हैं और काफी कमेंट भी कर रहे हैं। हीं धोनी की एक झलक देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हैं।

ऋषभ पंत ने इस साल दिखाया बल्ले का कमाल

कई देशों के खिलाफ खेली गई सीरीज में भले ही ऋषभ पंत का बल्ला कमाल नहीं दिखा पा रहा हो, पर इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ऋषभ पंत बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट में शानदार पारी खेली थी। पहली पारी में ऋषभ पंत ने 93 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत टीम इंडिया के विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं। ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते दिखेंगे। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं।

Tags: ऋषभ पंत, क्रिसमस फोटो ऑफ महेंद्र सिंह धोनी, महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी सिंह धोनी,