अमित शाह से हाथ मिलाते नजर आए थाला महेंद्र सिंह धोनी आखिर क्या खिचड़ी पक रही?, जानें पूरी खबर यहां

By Twinkle Chaturvedi On November 14th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) क्रिकेट से काफी दूर हैं लेकिन क्रिकेट के मैदान में ऐसा कोई एक पल नहीं होता हैं जब फैंस उन्हें मिस नहीं करते हैं। हाल ही में वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद फैंस को धोनी की याद और बहुत ज्यादा सताने लगी हैं। धोनी जिस तरीके से गेम पलट कर भारत को मैच जीतवाया करते थे वैसा हमें देखने को नसीब ही नहीं हो रहा हैं।

धोनी इन दिनों लगातार चर्चा कि विषय बने हुए हैं लेकिन धोनी अभी इस वक्त क्रिकेट के चलते नहीं बल्कि राजनीति के चलते चर्चा में आ गए हैं। दरअसल धोनी हाल ही में अमित शाह (AMIT SHAH) से मिले हैं जिसके हबाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं।

यह भी पढ़े- भारतीय टीम के फेल होने पर गौतम गंभीर को सताने लगे महेंद्र सिंह धोनी की याद, बताई क्यों थे वो महान कप्तान

अमित शाह से मिले महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने एक कप्तान के तौर पर तीन आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की हैं। धोनी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन फैंस उन्हें जमकर याद करते हुए नजर आते हैं। फैंस उन्हें क्रिकेट के मैदान में देखने के लिए बेताब बैठे हैं जो अगले साल आईपीएल के चलते पूरा होता हुआ दिखाई देगा। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले हमें राजनिति के क्षेत्र में दिखाई दिए हैं।

धोनी ने बीजेपी के प्रमुख मंत्री अमित शाह से मुलाकात की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में धोनी अमित शाह से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की मुलाकात चेन्नई में इंडिया सीमेंट्स के 75वीं वर्षगांठ के एक इवेंट में हुई हैं। दोनों की साथ में तस्वीरें देख फैंस तो काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना हैं कि शायद धोनी जल्द ही राजनिति में उतरने वाले हैं। आइए आपको कुछ फैंस के रिएक्श दिखाते हैं-

यह भी पढ़े- महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2023 से पहले खुल गई किस्मत, मैच विनर खिलाड़ी आया वापस

यहां देखें धोनी और अमित शाह की तस्वीरें-

https://twitter.com/DEVIL_VK18/status/1591411185991442433?s=20&t=PaIfOJS_ERD6I3_fbn_xpA

https://twitter.com/bachaoooo/status/1591428905906622464?s=20&t=PaIfOJS_ERD6I3_fbn_xpA

Tags: अमित शाह, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version