IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी के इस वजह से फैन बने सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और इरफान पठान, तारीफ में कही बड़ी बात

By Shadab Ahmad On March 28th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भले ही केकेआर (KKR) से हार गई हो लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के शानदार 50 रनों की चर्चा खूब रही। यहां तक सोशल मीडिया में महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) की पारी को लेकर सभी ने तारीफ की। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) समेत इरफान पठान (IRFAN PATHAN)और आकाश चोपड़ा (AAKASH CHODA) ने पारी की तारीफ की। आइए जानते हैं किसने क्या कहा…….

सचिन तेंदुलकर ने कहा महेंद्र सिंह धोनी ने अच्छा खेला

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की पारी के बारे में अपने ट्वीटर अकाउंटर पर सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) ने लिखा कि

” एमएस धोनी ने अच्छा खेला, उन्होंंने धीरे-धीरे शुरुआत की और संंयम आक्रामकता और सामान्य ज्ञान क संयोजन का इस्तेमाल किया, इस पिच पर कुल स्कोर का बचाव करने के लिए अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। “

भाारतीय टीम के माने जाने स्पिनर हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) ने लिखा कि “टॉप स्टेफ…. फिक्चर अभी बाकी है।”  इसके अलावा इरफान पठान (IRFAN PATHAN) ने लिखा कि धोनी की यह शानदार पारी थी। पूरे साल खेलना और इस तरह पारी का निर्माण करना आसान नहीं है!” इसके अलावा आकाश चोपड़ा समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी उनके पारी की सरहाना की है। 

आईपीएल के पिछले दो सीजन में नहीं चला था महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला

आईपीएल (IPL) के पिछले दो सीजन में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का बल्ला नहीं चला था। इतना जरूर था कि धोनी की कप्तानी में पिछला आईपीएल (IPL) खिताब सीएसके के नाम हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI)ने पिछले आईपीएल में मात्र 114 रन और आईपीएल के 2020 के सीजन में 200 रन बनाए थे। इससे लगातार उनके आलोचकों को उनकी बल्लेबाजी को लेकर  सुझाव दिए जा रहे थे। अब जब से धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है तो उनका सारा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर ही है।

यहां पढ़िए कमेंट

Tags: इरफ़ान पठान, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह,