CSK vs KKR: हार के बाद भी सोशल मीडिया पर छाए महेंद्र सिंह धोनी, वहीं कप्तान रविंद्र जडेजा को फैंस ने जमकर किया ट्रोल

By Aditya tiwari On March 27th, 2022
चेन्नई सुपर किंग्स पहले मुकाबले में हार के बाद बना रही है दिवार, वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरूआत आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो गया. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, तो चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवरों में 131 रन ही बना सकी. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI)जहाँ सोशल मीडिया पर छाए रहे तो वहीं रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) का जमकर मजाक बना.

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर छाए तो वहीं जडेजा को फैंस ने किया जमकर ट्रोल

कोलकाता नाईट राइडर्स

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बल्लेबाज बहुत अच्छा नहीं कर पाए हैं. जहाँ पर पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने नाबाद 50 रन बनाए तो वहीं रोबिन उथप्पा ने 28 रनों की अहम पारी खेली. कप्तान रविंद्र जडेजा ने 26 रन बनाए, जिसके कारण ही चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 131 रन बनाए. उमेश यादव (UMESH YADAV) ने 2 विकेट हासिल किया.

वहीं कोलकाता के लिए सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) ने 44 रनों की पारी खेली. जबकि सैम बिलिंग्स ने 25 रन जोड़े तो वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने नाबाद 20 रन बनाए. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया. अर्धशतक लगाने वाले धोनी का जलवा रहा तो वहीं धीमी पारी खेलने वाले रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/theusoo_/status/1507754525146292227?s=20&t=d9_wcGZuS5kAcUhNf4Kz9A

 

https://twitter.com/kunaldhaka24/status/1507754327049633797?s=20&t=d9_wcGZuS5kAcUhNf4Kz9A

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,