MS Dhoni
MS Dhoni

MS Dhoni: आईपीएल का 16 वां सीजन का फाइनल होने वाला है. ऐसे में प्लेऑफ के लिए चेन्नई सुपर किंग्स क्वालीफाई कर गई है. चेन्नई का मैच देखने के लिए आज भी स्टेडियम फुल रहता है और टिकेट मिलना मुश्किल हो जाता है. धोनी का ये लास्ट आईपीएल सीजन भी बताया जा रहा था. जिसको लेकर फैंस और ज्यादा पागल हो गए हैं. आइए आपको बताते हैं की कैसे धोनी की दीवानगी दिल्ली की सड़कों पर दिखी है.

MS Dhoni का जादू आज भी लोगो पर चल रहा है, जानिए क्या हुआ

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल का 67वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने थी. दिल्ली ये मैच हार गई और चेन्नई ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. चेन्नई सुपर किंग्स की जीत केबाद दिल्ली की सड़कों पर धोनी का स्टारडम देखने को मिला.

बता दें की, मैच भले ही दिल्ली के होम ग्राउंड पर खेला गया हो लेकिन वहां चेन्नई का जलवा दिखा. मैच के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विडियो तेज़ी वायरल हो रहा है.  दिल्ली की सड़कों पर फैंस का हुजूम साफ दिखाई दे रहा है. इसमें दिखा कि पूर्व भारतीय कप्तान धोनी की दीवानगी देखी जा सकती है.

चेन्नई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर भी दी जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी (MS Dhoni) के स्टारडम के बारे में हर कोई जनता है. चेन्नई ने जो विडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है की इसमें साफ नजर आया कि जैसे ही बस फैंस के बीच पहुंची, मोबाइल से एक झलक पाने को बेताब फैंस ने उन्हें घेर लिया है.

धोनी (MS Dhoni) के अगले साल खेलने को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है. बता दें की,  दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, उन्होंने शानदार पारी खेली थी.

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023 में इस भारतीय ने खेला अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला, अब लेने जा रहा टूर्नामेंट से संन्यास