वो 3 कप्तान जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने जीते सबसे ज्यादा एशिया कप, दादा और कोहली का नाम लिस्ट में नहीं

27 अगस्त से शुरु होने वाले एशिया कप (Asia Cup) को लेकर बीसीसीआई ने हाल ही में टीम इंडिया की घोषणा की थी. इस साल एशिया कप (Asia Cup) में भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप जीतने के लिए उतरेगी. उम्मीद है कि रोहित शर्मा टीम इंडिया को एक बार फिर एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का खिताब जिताने में सफल होंगे. आज हम आपको उन कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नेतृत्व में भारत ने एशिया कप (Asia Cup) के खिताब पर हासिल किया था.
महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और जबरदस्त विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को एक नहीं बल्कि दो बार एशिया कप (Asia Cup) में विजयी बना चूके हैं. साल 2010 में भारत ने धोनी की कप्तानी में एशिया कप का (Asia Cup) खिताब जीता था, इसके बाद साल 2016 में फिर से धोनी के नेतृत्व में इस ख़िताब पर कब्जा जमाया गया था.
मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का भी नाम इस श्रेणी में शामिल है, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2 बार एशिया कप (Asia Cup) में विजय श्री प्राप्त की थी. अजहरुद्दीन के नेतृत्व में भारत ने 1990-1991 और 1995 के टूर्नामेंट में जीत दर्ज करवाई थी.
सुनील गावस्कर
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नेतृत्व में भारत ने एशिया कप (Asia Cup) के पहले ही सीजन में जोरदार जीत दर्ज की थी और 1984 को यूएई में खेले गए इस टूर्नामेंट में गावस्कर की अगुवाई में भारतीय टीम ने एशिया कप अपने नाम किया था.
Tags: एशिया कप, महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, सुनील गावस्कर,