"उन्होने बकवास बल्लेबाजी की"- महिला क्रिकेट टीम की आलोचना कर बुरी तरह फंसे मोहम्मद अजरूद्दीन फैंस ने दिखा दिया आईना
"उन्होने बकवास बल्लेबाजी की"- महिला क्रिकेट टीम की आलोचना कर बुरी तरह फंसे मोहम्मद अजरूद्दीन फैंस ने दिखा दिया आईना

मोहम्मद अजरूद्दीनः महिला क्रिकेट को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (INDIAN WOMEN CRICKET TEAM) बर्मिघंम में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (COMMON WEALTH GAMES 2022) में चमकती हुई नजर आयी हैं। भारतीय टीम ने 9 रन से फाइनल मुकाबला हार कर कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर पदक जीत कर भारत का मान बढाया हैं।

भारत की हार के बाद कुछ फैंस खुश होकर उनकी सराहना कर रहे हैं वहीं कुछ फैंस टीम के प्रदर्शन से नाखुश नजर आ रहे हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद अजरूद्दीन भी भारतीय टीम की आलोचना करते नजर आए। जिसके बाद फैंस ने उन्हें आईना दिखाने का काम किया हैं।

मोहम्मद अजरूद्दीन ने भारतीय महिला खिलाड़ियों की आलोचना की

भारतीय महिला टीम और आस्ट्रेलिया महिला टीम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल में पहुंची थी। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पूरी ताकत झोंक दी जीत दर्ज करने के लिए लेकिन आस्ट्रेलिया द्वारा निर्धारित 162 रन का पीछा नहीं कर पायी। हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) ने अपनी अर्धशतकीय पारी से पूरी कोशिश की मगर कोई भी बल्लेबाज क्रिज पर टिक नहीं पाया।

जिसके बाद 9 रन से हारने के बाद गोल्ड जीतने का सपना टूट गया। भारतीय महिला टीम एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट में हारते हुई नजर आयी। भारत की हार के बाद भारतीय फैंस टीम के प्रदर्शन की सराहना कर रहे हैं। वहीं कुछ आलोचना भी कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजरूद्दीन (MOH. AZHARUDDIN) ने भी भारतीय महिला टीम की आलोचना करते हुए एक ट्विट किया हैं।

जिसमें उन्होने लिखा हैं- भारतीय टीम की बैटिंग बकवास थी. उन्होने कोई कॉमनसेंस नहीं दिखाया। टीम ने जीता हुआ मैच थाली में रखकर आस्ट्रेलिया को दे दिया। अजरूद्दीन का यह ट्विट देखकर फैंस गुस्से में आ गए। जिसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई हैं।

यहां देखें ट्वीट