IPL 2022, MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स लगातार जीत के बाद भी अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर लेगी बड़ा फैसला, नजर आएगा बदलाव

By Shadab Ahmad On April 30th, 2022
IPL 2022, MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स लगातार जीत के बाद भी अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर लेगी बड़ा फैसला, नजर आएगा बदलाव

आईपीएल(IPL) का 44वां मैच मुंबई इंडियंस व राजस्थान रॉयल्स के (MI vs RR) बीच शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) मैच को जीत कर एक बार फिर से प्वाइंट्स टेबल के शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी। मौजूदा समय में टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स के बटलर मुंबई इंडियंस के लिए होंगे बड़ी चुनौती

राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम मौजूदा सीजन में अच्छी क्रिकेट खेल रही है। प्वाइंट्स टेबल से लेकर पर्पल कैप व ऑरेंज कैप प्रत्येक में टीम व उसके खिलाड़ी नंबर वन बने हुए हैं। टीम के बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BATTLER) जबरदस्त फार्म में हैं। अब तक 8 मैचों में लगभग 72 रन की औसत से 499 रन बना चुके हैं। इसमें वो 3 शतक 2 अर्द्धशतक लगा चुके हैं। वो मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी आफत बन सकते हैं।

इसके साथ टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (DEVDATT PADIKKAL) का न चलना टीम के मुसीबत बना हुआ है। साथ ही 8 मैच खेलने के बाद भी टीम के वन डाउन खिलाड़ी का चयन नहीं हो सका है। यह टीम के बल्लेबाजी की दो कमजोर कड़ियां हैं। टीम के कप्तान संजू सैमसन अब तक बतौर बल्लेबाज कुछ विशेष नहीं कर सके हैं।

राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल की गेंदों ने किया है बल्लेबाजों को परेशान

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बल्लेबाजी के गेंदबाजी में अब तक बढ़िया प्रदर्शन किया है। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) की चाइनामेन गेंदों ने बल्लेबाजों के रन रोकने के साथ विकेट लेने का भी सिलसिला जारी रखा है। वो पर्पल कैप की होड़ में नंबर वन बने हुए हैं। उन्होंने 8 मैचों में 18 विकेट लिए हैं।

इसके साथ आर अश्विन (R ASHWIN) व कुलदीप सेन (KULDEEP SEB) ने भी अच्छी गेंदबाजी की है।  तेज गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा (PRASHIDHI KRISHNA) कुछ महंगे जरुर साबित हुए हैं लेकिन उनको टीम की जरूरत के अनुसार विकेट भी मिले हैं। ट्रेंट बोल्ट (TRENT BOULT)ने अब तक औसत गेंदबाजी की है। इस हालत में टीम में किसी बदलाव की संभावना कम है।

यह है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमॉयर, रियान पराग, डेरिल मिचेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट

Tags: आईपीएल 2022, राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन,