IPL 2022, MI vs GT, STAT: इस मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल ने अपने बल्ले से रच दिया एक नया इतिहास

By Aditya tiwari On May 7th, 2022
IPL 2022, MI vs GT, STAT: इस मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल ने अपने बल्ले से रच दिया एक नया इतिहास

ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 51वां मैच खेला गया. जहाँ मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) एक दूसरे के खिलाफ थी. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 177 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) नहीं कर पायी और 5 रनों से हार गई. इस मैच में 9 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. शुभमन गिल ने बल्ले से इतिहास रच दिया है.

इस मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास

IPL 2022, MI vs GT: 'समय की सबसे अच्छी बात ये है कि वो बदलता जरूर है', रोहित शर्मा और डेनियल सैम्स का दिखा जलवा

IPL 2022, MI vs GT: ‘समय की सबसे अच्छी बात ये है कि वो बदलता जरूर है’, रोहित शर्मा और डेनियल सैम्स का दिखा जलवा

1. मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस की टीमें पहली बार आईपीएल में आमने-सामने हुई हैं. जिसमें मुंबई ने जीत दर्ज की है.

2. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने आज पहला छक्का लगाते ही मुंबई इंडियंस के लिए 200 छक्के पूरे कर लिए हैं.

3. ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहली बार गुजरात टाइटंस (GT) की टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबले उन्होंने जीते हैं.

4. ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने आईपीएल में अपने 150 चौके पूरे कर लिए हैं.

5. डेविड मिलर ने आज आईपीएल में अपना 100वां मुकाबला खेला है. वो ऐसा करने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बने हैं.

6. आईपीएल 2022 में 100+ ओपनिंग पार्टनरशिप
182 रितुराज गायकवाड़ गायकवाड़ – डी कॉनवे बनाम एसआरएच पुणे
155 जोस बटलर बटलर – डी पडिक्कल बनाम डीसी वानखेड़े
100* डब्ल्यू साहा – शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) बनाम एमआई ब्रेबोर्न

7. शुभमन गिल ने आज 13वां अर्धशतक अपने आईपीएल करियर का लगाया है.

8. रिद्धिमान साहा (WRIDDHIMAN SAHA) ने आज आईपीएल में अपना 10वां अर्धशतक लगाया है.

9. शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने इस आईपीएल सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया है.

Tags: गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा, शुभमन गिल,