IPL 2022, MI vs GT: ‘समय की सबसे अच्छी बात ये है कि वो बदलता जरूर है’, रोहित शर्मा और डेनियल सैम्स का दिखा जलवा

By Aditya tiwari On May 7th, 2022
IPL 2022, MI vs GT: 'समय की सबसे अच्छी बात ये है कि वो बदलता जरूर है', रोहित शर्मा और डेनियल सैम्स का दिखा जलवा

आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 51वां मैच खेला गया. जिसमें मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) आमने-सामने थी. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) ने 20 ओवर में 177 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) की टीम नहीं कर पायी और 5 रनों से हार गई. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और डेनियल सैम्स (DANIAL SAMS) का सोशल मीडिया पर जलवा नजर आ रहा है.

रोहित शर्मा और डेनियल सैम्स का सोशल मीडिया पर चला जादू, फैंस हुए दिवाने

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने 43 रनों की पारी खेली. अंत में टिम डेविड (TIM DEVID) ने जरूर 21 गेंदो पर 44 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसके कारण ही मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 20 ओवर में 177 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के लिए रिद्धीमान साहा ने 55 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) के 52 रन बनाने के बाद उनकी टीम को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर रोहित और डेनियल सैम्स (DANIAL SAMS) का जलवा देखने को मिला है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Tags: गुजरात टाइटंस, डेनियल सैम्स, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,