IPL 2022, MI vs GT: हार्दिक पांडया ऑरेंज कैप की रेस में दे रहे हैं जोस बटलर को चुनौती, टॉप 10 में भारतीय खिलाड़ियो का बढ़ा दबदबा

By Twinkle Chaturvedi On May 7th, 2022
IPL 2022, MI vs GT: हार्दिक पांडया ऑरेंज कैप की रेस में दे रहे हैं जोस बटलर को चुनौती, टॉप 10 में भारतीय खिलाड़ियो का बढ़ा दबदबा

आईपीएल 2022 का 51वां मुकाबला टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 6 मई 2022 को शाम 7ः30 बजे से ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी कर गुजरात को 178 रनों का लक्ष्य दिया मुरूगन अश्विन, डेनियल सैम्स की शानदार बॉलिंग अटैक की मदद से मुंबई ने यह मुकाबला 5 रनों से जीत लिया। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी टिम डेविड को उनकी 44 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में ऑरेंज कैप की लिस्ट में कुछ बदलाव देखने को  मिला।

जोस द बॉस कर रहे है ऑरेंज कैप पर राज़

Jos Buttler and KL Rahul's array of shots is unmatched

अब भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के खिलाड़ी जोस बटलर इस लिस्ट में अभी भी टॉप पर बरकरार है। जोस बटलर (JOS BUTTLER) का सर्वाधिक स्कोर 116 इसे उन्होने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 65 गेंदों में 9 चौके और 9 छक्कों की मदद से बनाया है।

आईपीएल 2022 के ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर लखनऊ सुपर जाइंटस (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) शामिल है। राहुल ने 10 मैचों में 56.37 के एवरेज़ के साथ 451 रन बनाए है जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। केएल राहुल ने अपना सर्वाधिक स्कोर 103 मुंबई इंड़ियंस के खिलाफ 60 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से बनाया है

हार्दिक पांडया भी ऑरेंज कैप की रेस को बना रहे हैं रोमांचक

RR vs GT: Captaincy is fun, allows me to be flag bearer - Hardik Pandya - Sports News

हार्दिक पांडया ने मुंबई के खिलाफ अपनी 24 रनों की पारी से आॉरेंज कैप की लिस्ट में पांचवें पायदान पर आ गए है, हार्दिक पांडया ने 11 मैचों में कुल 333 रन बनाए है। ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पंजाब किंग्स के शिखर धवन है, उन्होंने 10 मैचों में 46.12 के एवरेज़ के साथ 369 रन बनाए है जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है। छठवें पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा शामिल है, अभिषेक ने 36.00 के एवरेज के साथ 9 मैचों में 324 रन बनाए है।

सातवें  पायदान पर 328 रनों के साथ मुंबई इंड़ियंस के तिलक वर्मा है। 8वें पायदान पर कोलकत्ता नाईट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) शामिल है, श्रेयस ने 10 मैचों में 36.00 के एवरेज के साथ 324 रन बनाए है।  321 रनों के साथ गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल नौवें पायदान पर है। 316 रनों के साथ बैंग्लोर के कप्तान फैफ डू प्लेसिस दसवें पायदान पर है।

 

Tags: आईपीएल 2022, केएल राहुल, जोस बटलर, राजस्थान रॉयल्स,