IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी को खरीदा तो वो करना लगा डांस, महेंद्र सिंह धोनी का है जबरा फैन

By Shadab Ahmad On March 22nd, 2022
शिवम दूबे

क्रिकेट में जितने फैंस महेंद्र सिंंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) के होंगे शायद ही किसी के क्रिकेटर के होंं, इसका एक सीधा सी वजह यह है कि महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) कभी अपने फैंस को निराश नहींं करते। क्रिकेट का मैदान हो या क्रिकेट के बाहर की दुनिया धोनी को सभी का प्यार मिलता है। ऐसा ही एक मामला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGH) के आलराउंडर शिवम दूबे के साथ पेश आया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला़……..

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खरीदे जाने से खुश हैं शिवम दूबे

चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGH) ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट अपडेट की है, जिसमें शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY) बता रहे हैं कि

” आप देखिए मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं क्योंकि मैं माही भाई का बड़ा फैन हूं। मैंने उनके साथ बात की थी और उन्होंने मुझसे कुछ बातें करने के लिए कहा है। मैंने उनसे कहा है कि मैं पक्का तौर पर ये करूंगा। जब भी माही भाई आपसे कुछ करने के लिए कहते हैं, तो इसे करने पर विचार करना ही होगा। सीएसके द्वारा मुझे चुने जाना एक बड़ी बात रही। मैं अपने उत्साह को बयां नहीं कर सकता, लेकिन मैं खुद को चेन्नई द्वारा खरीदे जाने से बहुत ही खुश हूं। यह एक अलग तरह की फ्रेंचाइजी है, लेकिन मेरा रवैया समान है।”

चेन्नई सुपर किंग्स के खरीदने पर शिवम दूबे ने किया था डांस

शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY) ने अपनी वीडियो में बताया है कि

जब चेन्नई ने मुझे खरीदा तो मैं बहुत ही ज्यादा खुश था और डांस कर रहा था। मैंने अपनी पत्नी और परिवार को इस बारे में बताया। आमतौर पर मैं डांस नहीं करता, लेकिन मैं बहुत ही खुश था।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स  (CHENNAI SUPER KINGH) ने शिवम दूबे को 4 करोड़ रुपए में खरीदा है। शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY)को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGH) के अलावा राजस्थान रायल्स (RAJISTHAN ROYALS), पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और लखनउ जायंटस ने रुचि दिखाई थी लेकिन अंत में चेन्नई सुपर किंग्स खरीदने में कामयाब रही।

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, शिवम दूबे,