महेंद्र सिंह धोनी की पहली गर्लफ्रेंड की फोटो हुई VIRAL, खूबसूरती के मामले में अनुष्का-कैटरीना भी थी फेल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को हर कोई जानता है। वह लगातार अपनी फैमली को लेकर चर्चा में बने रहते हैं लेकिन आपको बता दें कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड जिनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसकी तस्वीरें देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड के सामने अनुष्का और कैटरीना भी फेल हो गई हैं। आपको बता दें कि नीरज पांडे ने महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाई, जिससे लोगों तक महेंद्र सिंह धोनी के संघर्ष से लेकर सफलता तक की कहानी सामने आई थी।
क्या था धोनी की गर्लफ्रेंड का असली नाम
महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ में जो पहली लड़की थी, उसका नाम प्रियंका झा था। प्रियंका झा के नाम का जिक्र नीरज पांडे की लिखी फिल्म में भी किया था। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और उससे शादी भी करने वाले थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और धोनी की गर्लफ्रेंड की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। इसके बाद धोनी पूरी तरह से टूट गए थे।
उनकी गर्लफ्रैंड रियल लाइफ में बहुत खूबसूरत थीं। आपको बता दें कि फिल्म में दिशा पाटनी ने धोनी की प्रेमिका की रोल प्ले किया था, जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म काफी चर्चा में आई थी और फैंस ने पसंद की थी।
इन अदाकाराओं से भी थीं खूबसूरत
प्रियंका झा विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से भी बहुत ज्यादा खूबसूरत थी, ऐसा हम नहीं धोनी के फैंस सोशल मीडिया पर कह रहे हैं। धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसको देखकर हर कोई इनका दीवाना हो गया और उनकी सादगी पर लोग मर मिटने लगे। इस फोटो पर फैंस के काफी सारे कमेंट और लाइक्स आ रहे है।
Tags: टीम इंडिया, महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी धोनी,