आईपीएल 2022 में पहली बार खेल रही टीम लखनऊ सुपरजेंट्स को लगा बड़ा झटका ,इंग्लैंड का ये दिग्गज खिलाड़ी चोट के चलते हुआ बाहर

आईपीएल 2022 ( IPL 2022 ) में पहली बार इस लीग का हिस्सा बनी एक नई टीम लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANTS) को सीजन शुरू से पहले बड़ा झटका लगा है. दरअसल टीम के प्रमुख गेंदबाज अब आईपीएल 2022 (IPL 2022) से बाहर हो गए हैं. इस खिलाड़ी पर मेगा ऑक्शन (MEGA AUCTION) के दौरान लखनऊ की टीम ने बहुत बड़ी रकम खर्च की थी.
लखनऊ सुपरजांयट का ये खिलाड़ी हुआ बाहर

दरअसल मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के साथ चल रही टेस्ट मैचों की सीरीज में पहले टेस्ट मैच के दौरान मार्क वुड (MARK WOOD) को कोहनी में चोट लगी, जिसके चलते वो दूसरी पारी में गेंदबाज़ी नहीं कर पाएं. इसी के चलते मार्क वुड को दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर कर दिया गया. मार्क वुड लखनऊ सुपरजांयट टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे.
उनका टीम से इस तरह बाहर होना आईपीएल और खासकर लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPER GIANT) के लिए बड़ा झटका है. मार्क को लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में 7 .5 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा था. फिलहाल अब फ्रेंचाइजी मार्क वुड का विकल्प तलाश रही है, मगर अभी कुछ भी तय नहीं किया जा सका है. हालांकि इसके लिए बहुत ज्यादा विकल्प अब बचे नहीं हैं.
इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी हो चुके हैं आईपीएल 2022 से बाहर

आईपीएल में मार्क वुड (MARK WOOD) के चोटिल होने से पहले ही जेसन रॉय (JASON ROY) आईपीएल से अपना नाम वापस ले चुके हैं, इसका कारण उन्होंने बायो बबल की थकान को बताया, वो गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे. वहीं दूसरी तरफ कोलकाता के एलेक्स हेल्स (ALEX HALES) ने भी खुद को इसी वजह से आईपीएल 2022 से अलग किया.
मार्क वुड के टीम से बाहर होने से लखनऊ टीम को काफी नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी तरफ टीम में मौजूद दूसरे विदेशी खिलाडियों में क्विंटन डी कॉक (QUINTON DE KOCK), एविन लुईस और मेयर्स टीम का हिस्सा हैं. साथ ही जेसन होल्डर (JASON HOLDER) और स्टोइनिस (STOINIS) शुरूआती दिनों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वो उस वक़्त अपनी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होगें. लखनऊ टीम की कप्तानी आईपीएल 2022 में केएल राहुल कर रहे हैं जोकि पहले पंजाब किंग्स के कप्तान थे.
Tags: आईपीएल 2022, मार्क वुड, लखनऊ सुपरजांयट,