IPL 2022, LSG vs RCB, ELIMINATOR: मैन ऑफ द मैच रजत पाटीदार ने बताया नीलामी में ना चुने जाने का दर्द, बल्लेबाजी का खोल दिया राज

IPL 2022, LSG vs RCB, ELIMINATOR: मैन ऑफ द मैच रजत पाटीदार ने बताया नीलामी में ना चुने जाने का दर्द, बल्लेबाजी का खोल दिया राज

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का एलिमिनेटर मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। जिसमें लखनऊ सुपर जांयट (LUCKNOW SUPER GIANT) की टीम के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की चुनौती थी। केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 207 रन बनाए। जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम नहीं कर पायी और 14 रनों से मैच हार गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से रजत पाटीदार ने 54 गेंदों में 112 रन की ताबतोड़ पारी खेली।

मैन ऑफ द मैच बने रजत पाटीदार

मैच के बाद रजत पाटीदार ने अपनी रणनीति के बारे में बताया आईपीएल नीलामी में ना चुने जाने पर भी रजत ने बताया। रजत ने (LSG vs RCB Rajat Patidar Interview) कहा कि,

“मैं गेंद प्रहार करने के बजाय टाइमिंग करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। पावरप्ले के आखिरी ओवर में जब मैं क्रुणाल पांड्या का सामना करते हुए, जिस तरह से मैं अपनी योजनाओं को अंजाम दिया, मुझे लगा कि मैं आज बड़ा स्कोर कर सकता हूं। मेरा ध्यान मौके को भुनाने पर था और मैं सीधे बल्ले से खेलना चाहता था और मैदान पर समय व्यतीत करना चाहता था।

मुझे पता है कि मेरे पास जो क्षमता है, उसके कारण मैं डॉट गेंदों का सामना करने के बाद भी दबाव में नहीं आता। मुझे नीलामी में नहीं चुना गया था, लेकिन मैं अपने अभ्यास में शामिल था और इससे मुझे मदद मिली।”

रजत पाटीदार का पहला शतक

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ रजत पाटीदार ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। शतक जमाने के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने (LSG vs RCB Rajat Patidar Interview) कहा कि,

“ अच्छा लग रहा है कि हमने अच्छी पिच पर इतना अच्छा टोटल पोस्ट किया था। इस स्कोर का बचाव करना इतना आसान नहीं होता। मैंने बस गेंद को अच्छी तरह से टाइम करने और गैप में शॉट लगाने की कोशिश की। मैं अपना शतक बनाने के लिए उत्सुक नहीं था, लेकिन मैं अधिक से अधिक रन बनाने की कोशिश कर रहा था।”