IPL 2022, LSG vs RCB: एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की ये होगी प्लेइंग-11, दांव पर है फाइनल का टिकट

By Akash Ranjan On May 25th, 2022
IPL 2022, LSG vs RCB: एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की ये होगी प्लेइंग-11, दांव पर है फाइनल का टिकट

आईपीएल 2022 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 25 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच में बतौर कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) और फाफ डु प्लेसिस (FAF DU PLESSIS)आमने-सामने होंगे। एलिमिनेटर मुकाबले में हारने वाली टीम आईपीएल 2022 से बाहर हो जाएगी। वहीं जीतने वाली टीम को क्वॉलीफायर मुकाबले में हारने वाली टीम के साथ एक और मैच खेलने का मौका मिलेगा। एलिमिनेटर मुकाबले के लिए आइए जानें क्या है लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11.

लखनऊ की टीम का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2022 की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। केएल राहुल (KL RAHUL) की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने टूर्नामेंट के लीग स्टेज में 14 मुकाबले में से 9 जीत हासिल करने में सफल रही है। हालाँकि, इस सीज़न की शुरुआत में लखनऊ को आरसीबी (RCB )से दोनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने लीग स्टेज के पिछले कुछ मैचों में जिस तरह से कमबैक किया है, वह आरसीबी के लिए चुनौती भरा हो सकता है।

लखनऊ टीम की मजबूती

आरसीबी (RCB) के बल्लेबाजों का सामना लखनऊ के युवा तेज गेंदबाजों आवेश खान (Avesh Khan) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) से होगा। लखनऊ के पास दुष्मंथ चमीरा और जेसन होल्डर जैसे अनुभवी गेंदबाज भी हैं। लखनऊ के सलामी बल्लेबाज कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) और क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) के बल्लों पर अंकुश लगाना आसान नहीं होगा

जो इस सत्र की सबसे कामयाब सलामी जोड़ी रही है। दोनों खिलाड़ियों ने साथ मिलकर आईपीएल के 15वें सीजन में 1039 रन बनाए हैं। जिसमें 210 रन की आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी सलामी साझेदारी शामिल है जो केकेआर के खिलाफ बनाई गई थी।

एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी/करण शर्मा, जेसन होल्डर, दुष्मंथ चमीरा, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, अवेश खान

Tags: एलिमिनेटर, रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर, लखनऊ सुपर जायंट्स,