IPL 2022, LSG vs PBKS: लखनऊ सुपरजांयट ने पंजाब को हराकर बदल दिया पॉइटंस टेबल का खेल, इन टीमों का नॉकआउट में जाना मुश्किल

By Aditya tiwari On April 30th, 2022
IPL 2022, LSG vs PBKS: लखनऊ सुपरजांयट ने पंजाब को हराकर बदल दिया पॉइटंस टेबल का खेल, इन टीमों का नॉकआउट में जाना मुश्किल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 42वां मुकाबला आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम आमने -सामने नजर आयी थी. जहाँ मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 153 रन बनाया था. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) नहीं कर पायी और 20 रनों से मैच हार गयी. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.

लखनऊ सुपरजांयट ने पॉइटंस टेबल को बनाया मजेदार

IPL 2022, LSG vs PBKS: शिखर धवन की इस बड़ी गलती के कारण 20 रनों से हारी पंजाब किंग्स, लखनऊ नॉकआउट की तरफ बढ़ी

IPL 2022, LSG vs PBKS: शिखर धवन की इस बड़ी गलती के कारण 20 रनों से हारी पंजाब किंग्स, लखनऊ नॉकआउट की तरफ बढ़ी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने 46 रनों की बेहद अहम पारी खेली. दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने 34 रनों का योगदान दिया. अंत में दुश्मंथ चमीरा ने 17 रन बनाकर लखनऊ की टीम को 153 रनों तक पंहुचा दिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए अनुभवी शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने 15 गेंदो में सिर्फ 5 रन ही बनाए. वहीं जॉनी बैरेस्टो ने 32 रन रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम मैच 20 रनों से हार गई. इस जीत के साथ ही लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम पॉइटंस टेबल में नंबर 3 पर पंहुच गई है. वहीं हार के साथ पंजाब किंग्स की टीम नंबर 7 पर नजर आ रही है.

गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंटस टेबल में टॉप पर बरकरार

टेबल में पहले स्थान पर अब गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम नजर आ रही है. राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम नंबर 2 पर नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम अब नंबर 4 पर नजर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम इस रेस में नंबर 6 पर नजर आ रही है.

इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम 5वें नंबर पर नजर आ रही है. पॉइटंस टेबल में आखिरी स्थान पर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) तो वहीं नंबर 9 पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम बनी हुई हैं. केकेआर (KKR) की टीम नंबर 8 पर नजर आ रही है.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपरजांयट,