IPL 2022, SRH vs RCB: केन विलियमसन बैंगलोर के खिलाफ मिली हार पर भड़के, इस खिलाड़ी के सिर पर डाल दिया सारा दोष

आईपीएल 2022 का 54वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) के बीच 8 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम में 3ः30 बजे से खेला गया। बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकटों के नुकसान पर 192 रन बनाए। जिसके ज़वाब में हैदराबाद 10 विकटों के नुकसान पर सिर्फ 125 रन ही बना सकी और उन्हें 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बैंगलोर से मिली इस करारी मात से हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) काफी निराश दिखे। इस हार के बाद उन्होंने क्या कहा, आइये देखते हैं।
बैंगलोर के सामने हैदराबाद ने टेके अपने घुटने

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने अपने सलामी जोड़ी को पहले ही ओवर में गंवा दिया। इसके बाद नंबर-3 के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी और एडन मार्क्रम ने 50 रन की साझेदारी करते हुए टीम की मुश्किलें कम करने की कोशिश की। लेकिन दूसरे छोर से निकोलस पूरन बिना कुछ कमाल किए पवेलियन लौट गए। राहुल त्रिपाठी अकेले अपने दम पर मैच जिताने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने अपनी पारी में 36 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए, हालांकि ये उनकी टीम को विजयी बनाने के लिए काफी नहीं था।
बैंगलोर से मिली करारी हार के बाद क्या बोले कप्तान केन विलियमसन ?

आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में अब कुल 6 हार हो चुकी है। अब प्लेऑफ़ की राह मुश्किल हो चली है। अब प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए टीम को हर मैच में जीत हासिल करना जरूरी हो गया है। लेकिन इसी बीच गेंदबाजी और बल्लेबाजी में जिस प्रकार का प्रदर्शन है उससे कप्तान केन विलियमसन की चिंता बढ़ सकती है। बैंगलोर के खिलाफ हार मिलने के बाद केन विलियमसन (Kane Williamson) ने कहा,
” यह हमारे लिए काफी चुनौती भरा रहा है, हमें इस दबाव को दूर करने के तरीकों के साथ आने की जरूरत है। बल्लेबाजी अच्छी रही है, लेकिन एक इकाई के रूप में हमें बेहतर करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि शुरुआती टूर्नामेंट में जब नई गेंद से सहायता मिलती थी तो हम निश्चित रूप से बहुत खतरनाक थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हमें थोड़ा और रचनात्मक होना होगा और मोमेंटम के साथ वापसी करनी होगी।”
आगे केन विलियमसन (Kane Williamson) ने बताया कि आज का मुकाबला चुनौती भरा रहा। बहुत सी चीजे सुधारने की जरूरत है। नए तरीके अपनाने होंगे। केन विलियमसन ने आगे कहा,
Tags: आईपीएल 2022, केन विलियमसन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद,” आज हम आउट हो गए, आरसीबी वास्तव में एक मजबूत टीम है, वास्तव में सभी टीमें मजबूत हैं। फिलहाल हमें शांत और सुधार करने की जरूरत है। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हमने अच्छी शुरुआत नहीं की लेकिन उन्होंने अच्छा स्कोर बनाया। विकेट पर थोड़ा टर्न भी था। वानखेड़े के मैदान पर हमें कुछ साझेदारियां बनाने और खेल को गहराई तक ले जाने की जरूरत थी, लेकिन हम ऐसा करने में असमर्थ थे। बहुत कुछ सीखने को मिला, जैसा कि मैंने कहा, हमें आउटप्ले किया गया, लेकिन हमारे पास एक अंतर है।”
