वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद हार्दिक पंड्या बोल गए कुछ ऐसा की होना पड़ गया इस बॉलीवुड अभिनेता से ट्रोल

By Twinkle Chaturvedi On August 9th, 2022
वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद हार्दिक पंड्या बोल गए कुछ ऐसा की होना पड़ गया इस बॉलीनुड अभिनेता से ट्रोल

हार्दिक पंड्याः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM)  ने वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) को शानदार तरीके से खत्म किया हैं। वनडे सीरीज में जीत के बाद टी20 सीरीज में भी भारत ने धमाकेदार जीत हासिल की हैं। कल दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच खेला गया, जिसमें हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) कप्तानी करते हुए नजर आए थे। हार्दिक की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को 88 रनों से शिक्सत दी।

हार्दिक पंड्या ने जीत के बाद कुछ ऐसा कह दिया था, जो बॉलीवुड अभिनेता केआरके (KRK) को बिल्कुल पसंद नहीं आया। जिसके बाद उन्होने हार्दिक पंड्या पर तंज कस दिया हैं। आइए आपको बताते हैं कि केआरके ने क्या कहा हैं-

हार्दिक पंड्या पर केआरके ने कसा तंज

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) कल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत की कप्तानी करने उतरे थे। ऐसा तीसरे बार था जब हार्दिक पंड्या भारत की कप्तानी करने उतरे थे। कप्तानी किए गए तीनों मुकाबलों में हार्दिक पंड्या ने जीत हासिल की हैं।

कल के मैच में 88 रन से जीत के बाद भारत ने टी20 सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद हार्दिक ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर्स ने काफी ऊंचा स्तर सेट कर दिया हैं। हार्दिक का यह बयान सुनने के बाद बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान (KRK) खुश नजर नहीं आए। उन्होने अपने ट्विटर के माध्यम से हार्दिक पर बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा हैं कि-

“आज हार्दिक पंड्या ने कहा- हम भारतीय क्रिकेटरों ने बहुत ऊंचे स्टैंडर्ड सेट किया हैं। हां भाई सामान्य मैचों के लिए बहुत ऊंचे स्टैंडर्ड सेट किए हैं। लेकिन जब आप वर्ल्ड कप खेलते हैं तो आप सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाते हैं। बड़े मैच खेलते हुए पिंडलिया कांपती हैं आप लोगो की।”

हार्दिक ने अब तक नहीं दिया हैं कोई भी जवाब

बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) हमेशा किसी ना किसी पर तंज कसते हुए नजर आते रहते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ हैं जब उन्होने भारतीय क्रिकेटरों के ऊपर प्रतिक्रिया दी हो इससे पहले भी केआरके भारतीय खिलाड़ियों तंज कसते हुए नजर आ चुके हैं। हालांकि हार्दिक पंड्या ने अब तक केआरके की बातों पर प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। वेस्टइंडीज का दौरा सफलतापूर्वक खत्म हो चुका हैं। भारतीय टीम अब जिम्मबाब्वे का दौरा करेगी, उसके बाद एशिया कप 2022 खेलने के लिए यूएई रवाना होगी। जहां भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 27 अगस्त को होगा।

Tags: केआरके, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, हार्दिक पंड्या,
Exit mobile version