केएल राहुल से मिलने पहुंचा एक यंग फैन राहुल के सवाल का जवाब देते हुए बच्चे ने कहा- “स्कूल जाए भाड़ में”, वायरल हुआ वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On August 18th, 2022
केएल राहुल से मिलने पहुंचा एक यंग फैन राहुल के सवाल का जवाब देते हुए बच्चे ने कहा- "स्कूल जाए भाड़ में", जमकर वायरल हुआ विडियो

केएल राहुलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया हैं। जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  190 रनों का टारगेट भारत को दिया था।

शिखर धवन और शुभमन गिल की शानदार पारी के चलते भारत ने 10 विकेट से जीत हासिल कर ली हैं। केएल राहुल आईपीएल (IPL) के बाद आज बहुत समय बाद मैदान में व नीली जर्सी में दिखाई दिए। केएल राहुल आज बल्लेबाजी करते हुए नजर नहीं आए जिससे फैंस निराश दिखें। पहले वनडे मैच शुरू होने से पहले राहुल से मिलने उनके कुछ फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।

केएल राहुल से मिलने पहुंचा एक फैन, हुआ कुछ ऐसा किस्सा

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के खिलाफ पहले वऩडे मैच में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आई हैं। इस मैच से पहले कल 17 अगस्त को खिलाड़ी मैदान में अभ्यास करते नजर आए थे। भारतीय कप्तान केएल राहुल जो काफी समय बाद खेलते दिखाई दे रहे हैं वह भी अभ्यास करने मैदान पर पहुंचे थे। केएल राहुल (KL RAHUL) को मैदान में देखकर उनके कुछ प्रशंसक मैदान पर पहुंचे थे। राहुल से मिलने उनका एक बड़ा फैन मैदान पर पहुंचा था।

उस फैन ने अपने आपको राहुल का सबसे बड़ा फैन बताया और राहुल के साथ फोटो भी खींचवाई। इसके बाद जब राहुल ने उस फैन से पूछा कि “क्या वो कल मैच देखने आएगा”। तो उस बच्चे ने जवाब देते हुए कहा- “बिल्कुल आऊंगा स्कूल गया भाड़ में”। इस पर राहुल ने कहा कि स्कूल नहीं छोड़ना चाहिए। फिर बच्चे ने कहा कि “स्कूल में कुछ जरूरी नहीं होगा कल तो मैं मैच देखने आऊंगा”। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।

यहां देखें वीडियो

Tags: केएल राहुल, भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version