IND vs SL: “टेस्ट मैच देखने नहीं बैठे हैं हम लोग”- केएल राहुल की टेस्ट पारी देख फैंस नहीं रोक पाए अपना गुस्सा, जमकर हुए ट्रोल

केएल राहुल

केएल राहुल: आज भारत बनाम श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया. जिसमें श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का बहुत बड़ा फैसला लिया. जिसके बाद मेहमान श्रीलंका की टीम ने 39.4 ओवर में 215 रनों पर सिमट गई. जिसके बाद 216 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा टीम इंडिया ने 4 विकेट से करके सीरीज जीत लिया है. सोशल मीडिया पर केएल राहुल जमकर ट्रोल हुए.

केएल राहुल को फैंस ने जमकर किया ट्रोल

भारतीय टीम ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में अपनी इज्जत बचा ली है. 216 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजो की पसीने छूट गए. विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन और संजू सैमसन को पीछे छोड़कर प्लेइंग 11 में खेल रहे हैं. अब श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने भले ही 64 रनों की पारी खेली, लेकिन उसके लिए उन्होंने 103 गेंदो का सामना किया है. जिसके कारण फैंस उनसे नाराज नजर आ रहे हैं. उनकी पारी को टेस्ट मैचौ वाली बताकर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. कुछ उन्हें अगले मैच से बाहर करने की मांग उठा रहे हैं.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/GuptanSarvesh/status/1613549122455474176?s=20&t=o98PQuhR_A-DopLDXLpxEQ

https://twitter.com/sidddharthjain/status/1613544626643951623?s=20&t=DLjybIOcT8dYQqDtNW4VHA