दीपक चाहर को छोड़ इनकी शादी में पहुंचे केएल राहुल, कहा भाई की शादी है

आईपीएल 2022 का सीजन खत्म हो चुका हैं। इस सीजन कमाल प्रदर्शन करने वाले लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान के एल राहुल अपने दोस्त और भाई डेविड मथियास की शादी में पहुंच गए हैं। के एल राहुल (KL RAHUL) ने शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं। इन तस्वीरों में डेविड मथियास और उनकी मंगेतर शादी की रस्में करते दिखाई दे रहें हैं। के एल राहुल भी कुर्ता पजमा वाले देसी अंदाज में काफी जंच रहे हैं।
अपने भाई की शादी में इस अंदाज में नज़र आए के एल राहुल
आईपीएल 2022 के सीजन को खत्म करने के बाद भारतीय क्रिकेटर और लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान के एल राहुल अपने दोस्त और भाई डेविड मथियास की शादी अटैंड करने पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया में अपने आधिकारिक अकाऊंट में के एल राहुल ने शादी की रस्मों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में डेविड मथियास और उनकी मंगेतर कल्याणी देसाई हल्दी की रस्म करते हुए नज़र आ रहे हैं। के एल राहुल दोनों को हल्दी लगाते दिख रहे हैं। शादी में अपने देसी अंदाज में पहुंचे राहुल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
https://twitter.com/klrahul/status/1532051740308406273?s=20&t=wFXIOsbG8bKSN9eFtRTmng
उन्होनें तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल में शेयर करते हुए लिखा- भाई की शादी। इस पर राहुल की गर्लफ्रैंड अथिया शेट्टी ने कमेंट करते हुए राहुल पर खूब प्यार लुटाया। अथिया ने फोटो में कमेंट करते हुए एक इमोजी शेयर किया।
कौन हैं डेविड मथियास
डेविड मथियास का जन्म कर्नाटक में हुआ हैं। वह कर्नाटक के लिए अंडर-15 क्रिकेट खेल चुके हैं। और इसके अलावा वो कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का हिस्सा भी रह चुके हैं। डेविड मथियास ने 2022 में बहरीन के लिए डेब्यू किया जिसमें उन्होने 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिसमें कुल 119 रन बनाए हैं। और इसके अलावा 5 फस्ट क्लास मैच भी खेले हैं जिनमें 85 रन और 13 विकेट उनके नाम हैं।
Tags: आईपीएल 2022, के एल राहुल, डेविड मथियास, लखनऊ सुपर जाइंट्स,