वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 47वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) एक दूसरे के खिलाफ थी. जिसमें श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 152 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर (KKR) ने 7 विकेट से कर लिया. इस मैच में 9 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने इतिहास रच दिया है.
इस मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, संजू सैमसन ने रच दिया एक नया इतिहास
1. कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं. जिसमें केकेआर ने 14 मैच जीता तो वहीं 12 मैच राजस्थान ने जीता है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.
2. संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने आज 7 चौके लगाकर टी20 क्रिकेट में अपने 400 चौके पूरे कर लिए हैं.
3. इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है, जब राजस्थान रॉयल्स के स्पिनरों ने मैच में एक भी विकेट नहीं लिया हो.
4. रिंकू सिंह (RINKU SINGH) ने आज आईपीएल में पहली बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता है.
5. संजू सैमसन ने आज आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक लगाया है.
6. इस सीजन में केकेआर की ओपनिंग जोड़ी
वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) और अजिंक्य रहाणे (5 मैच)
आरोन फिंच और वेंकटेश अय्यर (2 मैच)
आरोन फिंच (AARON FINCH) और सुनील नरेन (1 मैच)
सैम बिलिंग्स और सुनील नरेन (1 मैच)
आरोन फिंच और बाबा इंद्रजीत (आज रात)
7. शिमरॉन हेटमॉयर (SHIMRON HETMYER) ने आज आईपीएल में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं.
8. अनुकुल रॉय ने आज अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट झटका है.
9. लगातार 5 हार के बाद अब कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम को जीत मिली है.
