IPL 2022, KKR vs MI: कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में क्या बारिश बनेगी रुकावट की वजह? जानें मौसम का हाल

By Akash Ranjan On May 9th, 2022
IPL 2022, KKR vs MI: कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में क्या बारिश बनेगी रुकावट की वजह? जानें मौसम का हाल

आईपीएल 2022 (IPL) के 15वें सीजन का 56वां मुकाबला 9 मई सोमवार को कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मुक़ाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस सीजन में ये दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे के ख़िलाफ़ भिड़ती नजर आएगी।

इससे पहले खेले गए मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से मात दी थी। लेकिन दोनों ही टीमों का अब तक इस सीजन का प्रदर्शन काफी चिंताजनक रहा है। ऐसे में दोनों ही टीमें यह मैच जीतना चाहेंगी, तो आइये जानते हैं कि इस मज़ेदार मुकाबले में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

कैसा रहा दोनों टीमों का अभी तक का प्रदर्शन

कोलकाता नाईट राइडर्स – श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाईट राइडर्स ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन इसके बाद टीम अपने रास्ते से भटक गई। वही पिछले मैच में लखनऊ की टीम से करारी हार के बाद केकेआर के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई है। इस सीजन में अब तक टीम ने 11 मैच खेले हैं, जिसमे से 4 जीते हैं और 7 मुकाबले हारे हैं।

मुंबई इंडियंस – आईपीएल के इतिहास में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अब तक की सबसे सफल टीम है। लेकिन इस सीजन खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई पहली टीम बनी, जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई। इस मुकाबले से पहले टीम ने 10 मैच खेले हैं, जिसमे से 8 मुकाबले हारे हैं।

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

Weather.com के अनुसार, 9 मई सोमवार को मुंबई का मौसम ज़्यादा गर्म नहीं रहने वाला है। आसमान में बादलों का साया भी देखने को मिल सकता है। मैच डे वाले दिन मुंबई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्शियस रहने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्शियस रहने का अनुमान है।

इसी के साथ 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी जबकि 69 प्रतिशत तक ह्यूमिडिटी यानी उमस के रहने की संभावना है। जिसके चलते एमआई और केकेआर के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले में 10 परसेंट बारिश के भी आसार हैं। बहरहाल, बारिश इस मज़ेदार मुकाबले में खलल पैदा कर सकती है।

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, मुंबई इंडियस, मौसम रिपोर्ट,