आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 56वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने नजर आ रही थी. जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद केकेआर (KKR) की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नहीं कर पायी और 52 रनों से मैच हार गई. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस अब और रोमांचक हो गई है.
ऑरेंज कैप की रेस में अब जोस बटलर की स्थिति बेहद मजबूत
ऑरेंज कैप की रेस में अभी भी पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के जोस बटलर (JOS BUTTLER) का नाम बरकरार है. जिन्होंने अब तक 11 मैचों में 618 रन बनाए हैं. चौथे नंबर पर अब पंजाब किंग्स के शिखर धवन नजर आ रहे हैं. इन्होंने 11 मैचों में अब तक 381 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में अब तीसरे नंबर पर आरसीबी के फाफ डू प्लेसिस नजर आ रहे हैं.
जिन्होंने अब 12 मैच में 389 रन बनाए हैं. रेस में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपरजांयट के कप्तान केएल नजर आ रहे हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं. अब तक उन्होंने 11 मैच में 451 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप (ORANGE CAP) की रेस में 5वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 375 रन बनाए हैं.
पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल की स्थिति मजबूत
पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में नंबर एक पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) 22 विकेट लेकर काबिज हैं. नंबर 5 पर अब सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T NATRAJAN) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 17 विकेट लिए हैं.
पर्पल कैप की रेस में अब चौथे स्थान पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) 18 विकेटों के साथ पहुँच गए हैं. इस रेस में नंबर 2 पर 21 विकेटो के साथ अब आरसीबी के वानिंदु हसरंगा हैं. 18 विकेटो के साथ अब पंजाब किंग्स के कगिसो राबाडा पर्पल कैप की रेस में नंबर 3 पर नजर आ रहे हैं.
