जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) एक ऐसा नाम है जो विश्व क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी के चलते विश्व भर में चमक रहा है. अपनी सटीक लाइन लेंथ और यार्कर के लिए जाना जाने वाला ये नाम हर किसी बल्लेबाज को अतिरिक्त मेहनत के लिए मजबूर करता है. अगर आप बल्लेबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर रन बनाना चाहते हैं तो आपको खासी तैयारी के साथ मैदान पर उतरना होता है. लेकिन वहीं विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने कहा है कि बुमराह वुमराह क्या करेंगे, कुछ नहीं कर पाएंगे. साथी खिलाड़ी ने क्रिकबज (CRICBUZZ) के एक शो में पूरी बात का खुलासा किया है.
पार्थिव पटेल ने खोल दिया बड़ा राज

पार्थिव पटेल (PARTHIV PATEL) ने क्रिकबज के साथ खास बातचीत में बताया है कि-
“विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को हल्के में लिया था. 2014 में जब मैं आरसीबी में था तो मैंने विराट कोहली को कहा था कि बुमराह एक बॉलर है देख लो. तो वहां से जवाब आया- छोड़ यार ये बुमराह-बुमराह क्या करेंगे. विराट कोहली ने उन्हें देखा नहीं था. मैंने ये बात बुमराह को बताई थी और उन्होंने विराट को ही सबसे पहले आउट किया. इसके बाद मैंने विराट को कहा देखा मैंने तुम्हें पहले ही बताया था बुमराह के बारे में.”
विराट कोहली (VIRAT KOPHLI) ने बेशक जसप्रीत बुमराह को हल्के में लिया हो लेकिन आईपीएल में इस खिलाड़ी ने उनकी हालत खराब कर दी है. जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में विराट कोहली को तीन बार आउट किया है.
कड़ी मेहनत ने बनाया जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी का किंग

पार्थिव पटेल (PARTHIV PATEL) जसप्रीत बुमराह की सफलता का राज खोलते हुए कहते हैं कि-
“रणजी ट्रॉफी खेलने से बुमराह कतराते नहीं थे. वो रणजी खेलते थे और दिन के 20-22 ओवर फेंकते थे. उनका पहला सीजन इतना सही नहीं था. 2015 में तो ये बात चल रही थी कि उन्हें आधे टूर्नामेंट से ही मुंबई इंडियंस घर भेज देगी लेकिन उन्होंने मेहनत की. मुंबई इंडियंस ने भी उनका साथ नहीं छोड़ा.”

