IPL 2022: जसप्रीत बुमराह आईपीएल में इन 3 बल्लेबाजों के सामने होते हैं फेल, जमकर होती है इस दिग्गज की पिटाई

By Shadab Ahmad On March 22nd, 2022
जसप्रीत बुमराह

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का काउंटडाउन शुरू है, अब मात्र कुछ दिन बचे हुए हैं। वैसे तो आईपीएल में अब बल्लेबाजों का ही जलवा रहा है। हालांकि कुछ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जैसे भी है जो अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी से रनों को रोकने का प्रयास करते हुए विकेट को गिराने में सफल होते हैं।

बात तेज गेंदबाजों की जाए तो जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) इसमें पहले नंबर पर हैं। वह आईपीएल में रनों को रोकने में कामयाब दिखते हैं। उनका औसत 23.05 व स्ट्राइक रेट 18.63 का है। इसके बाद भी अब तक हुए आईपीएल (IPL) में 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसके सामने जसप्रीत की गेंदबाजी की सुर-ताल बदल जाती है।

3 बल्लेबाज जो जसप्रीत बुमराह पर पड़ते हैं भारी

1. विराट कोहली (VIRAT KOHLI)

वैसे भी आईपीएल हो या अंतरराष्ट्रीय मैच, विराट कोहली (VIRAT KOHLI) किसी भी गेंदबाज का एवरेज बिगाड़ने के लिए जाने जाते हैं। अगर एक भी गेंद लूज हुई तो विराट उसको बाउंड्री के बाहर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अब तक आईपीएल की 14 पारियों में जसप्रीत व विराट का सामना हुआ है। हर बार विराट का बल्ला ही जसप्रीत की गेंद पर हावी होता दिखा है।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अब तक जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) की गेंद पर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) के खिलाफ 14 पारियों मे 150 के स्ट्राइक रेट और 31.50 की औसत से 126 रन बनाए हैं, जबकि वो सिर्फ चार बार ही उनके हाथों आउट हुए हैं।

2. एबी डिविलियर्स

जसप्रीत बुमराह(JASPRIT BUMRAH) की गेंदों पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (AB DE VILLIERS) हैं। अब तक 13 पारियों में 125 रन बुमराह की गेंदों पर बनाए हैं। जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर उनका स्ट्राइक रेट 147.05 व औसत 41.66 का है हालांकि अब वो संन्यास ले चुके हैं। डिविलियर्स ने अब तक आईपीएल में  184 मैचों में 39.70 की औसत से 5162 रन जिसमे तीन शतक और 40 भी हैं। इस बार के आईपीएल डिविलियर्स के न होने से बुमराह (JASPRIT BUMRAH) को राहत रहेगी।

3. केएल राहुल (KL RAHUL)

केएल राहुल (KL RAHUL) इस बार लखनऊ जायंटस के कप्तान हैं यह आईपीएल में अपनी धुंआधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इनका बैटिंग औसत 47.43 व स्ट्राइक रेट 136.38 है। अब तक हुए आईपीएल में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) का 10 बार केएल राहुल (KL RAHUL) का सामना हुआ है। इसमें अधिकांश बार केएल राहुल का बल्ला जसप्रीत की गेंदाें पर बाेलता हुआ दिखाई दिया है। 10 पारियों में 132.14 की स्ट्राइक रेट और 55.50 की औसत से 111 रन बनाए हैं। जबकि सिर्फ दो बार आउट हुए हैं।

Tags: आईपीएल 2022, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली,