शाहिन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह में कौन है खतरनाक गेंदबाज, पाकिस्तान के पूर्व किक्रेटर ने दिया कुछ ऐसा जवाब 

By Shadab Ahmad On April 26th, 2022
जसप्रीत बुमराह

भारत- पाकिस्तान के क्रिकेटरों की तुलना कोई नई बात नहीं है। दोनों पड़ोसी देश के बीच क्रिकेट न होने के बाद भी एक दूसरे से अक्सर खिलाड़ियाें से इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं। अभी तक विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और बाबर आजम (BABER AZAM) को सवाल पूछे जाते रहे हैं लेकिन अब पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर से तेज गेंदबाज शाहिन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) और जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) को लेकर सवाल पूछा गया है। इस तरह के सवालों से अक्सर दोनों देश के फैंस एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।

रिकाॅर्ड्स में शाहिन अफरीदी से कम नहीं हैं जसप्रीत बुमराह

शाहिन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) मौजूदा समय में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। शाहिन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) ने पिछले वर्ष के 36 मैचों 22.20 की औसत से 78 विकेट चटकाए हैं। इसके चलते आईआईसी मेंस क्रिकेट ऑफ ईयर में शाहिन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था।

साथ ही भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) भी उनसे कम नहीं है। उनको टी20 के डेथ ओवर का स्पेशलिस्ट माना जाता है। उनकी आग ऊंगली यॉर्कर गेंदों को खेलने हर खिलाड़ी के बस की बात नहीं है। उन्होंने अब तक तीनों फॉर्मेट में 156 गेंदों में 303 विकेट चटकाए हैं जबकि शाहिन अफरीदी को 94 मैचों में 202 विकेट मिले हैं।

अकिब जावेद ने माना शाहिन अफरीदी का ग्राफ बढ़ा तो जसप्रीत बुमराह स्थिर

शाहिन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) और जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) की गेंदबाजी के तुलनात्मक अध्ययन के बारे में जब आकिब जावेद (AKIB JAVED) से सवाल किया गया तो आकिब जावेद ने कहा कि

“पिछले कुछ सालों में हारिस रऊफ ने जिस तरह से गेंदबाजी की है, उनकी एवरेज बॉलिंग स्पीड दुनिया में सबसे तेज है। जिस तरह से वह दौड़ते हैं, बल्लेबाज को मालूम होता है कि गेंदबाज उसकी ओर दौड़ रहा है। शाहीन का ग्राफ बढ़ रहा है, जबकि बुमराह स्थिर हैं।”

बता दें कि जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) का करियर रिकॉर्ड्स शाहिन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) की तुलना में काफी अच्छा है। इतना जरूर है कि पिछले कुछ दिनों से वो अपनी लय के साथ गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि आज भी वो दुनिया के तेज गेंदबाजों में अच्छे गेंदबाजों के रूप में जाने जाते हैं।

Tags: जसप्रीत बुमराह, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, बाबर आजम, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version