IND vs SL, DAY1 STAT REPORT: पहले दिन मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड्स, जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करके रचा इतिहास

By Aditya tiwari On March 12th, 2022
जसप्रीत बुमराह

आज से चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिंक बॉल टेस्ट (PINK BALL TEST) मैच की शुरूआत हुई. जहाँ पर भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की 92 रनों की पारी के मदद से भारतीय टीम ने पहली पारी में 252 रन बनाए. वहीं दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट मात्र 86 रनों पर ही खो दिए हैं. भारत से अभी भी वो 166 रन पीछे हैं. मैच के पहले दिन कुल 9 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. जिसमें जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने इतिहास रच दिया है.

आज के दिन मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड्स, जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास

INDIAN TEAM

1. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने आज पूरे किए अपने 400 इंटरनेशनल मैच, जिसमें टेस्ट के 45, वनडे के 230 तो वहीं टी20 के 125 मैच शामिल है.

2. रविचंद्रन अश्विन ने आज पूरे किए अपने 250 इंटरनेशनल मैच, जिसमें 86 टेस्ट मैच, 113 वनडे मैच तो वहीं 51 टी20 मैच खेले हैं.

3. 2012 के बाद पहली बार भारतीय टीम को कोई सलामी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में रन आउट हुआ है. इससे पहले वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) रन आउट हुए थे.

4. भारतीय सरजमीं पर ये मात्र तीसरा पिंक बॉल टेस्ट मैच है. इससे पहले 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने पिंक बॉल टेस्ट मैच अपनी सरजमीं पर खेला था. वहीं इंग्लैड के खिलाफ अहमदाबाद में 2020 में खेला था.

जसप्रीत बुमराह

5. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने लगाया टेस्ट क्रिकेट में अपना दूसरा अर्धशतक

6. 90 के स्कोर में स्टंपिग आउट हुए भारतीय बल्लेबाज (टेस्ट)

96 दिलीप वेंगसरकर बनाम पाक चेन्नई 1987

90 सचिन तेंदुलकर (SACHIN THENDULKAR) बनाम इंग्लैंड बेंगलुरु 2001

99 वीरेंद्र सहवाग बनाम श्रीलंका कोलंबो एसएससी 2010

92 श्रेयस अय्यर बनाम श्रीलंका बेंगलुरु 2022

श्रेयस अय्यर

7. धंनजय डी सिल्वा (DHANANJAYA DE SILVA) ने आज एक चौका लगाकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 चौके पूरे कर लिए.

8. मैच के पहले दिन ही गिरे 16 विकेट, जिसमें 10 भारत के तो वहीं 6 विकेट श्रीलंका के गिरे हैं.

9. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने सबसे ज्यादा 35 विकेट अपने नाम किए हैं. जबकि आज के दिन जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके हैं.

Tags: जसप्रीत बुमराह, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर,