एशिया कप में कोहराम मचाते हुए रविंद्र जडेजा ने हासिल कर ली यह खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय खिलाड़ी

By Twinkle Chaturvedi On September 1st, 2022
एशिया कप में कोहराम मचाते हुए रविंद्र जडेजा ने हासिल कर ली यह खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय खिलाड़ी

रविंद्र जडेजाः एशिया कप 2022 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही हैं। भारत ने पाकिस्तान (PAKISTAN) और हांगकांग (HONKONG) को हराकर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की भी कर ली हैं। इन दोनों ही मैचों में भारतीय ऑलराऊंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) का प्रदर्शन ताबड़तोड़ रहा हैं। पहले मैच में बल्लेबाजी और फिर दूसरे मैच में अपनी गेंदबाजी का शानदार मंजर दिखाते हुए नजर आए।

भारत के लिए हर फॉर्मेट में इस खिलाड़ी में महत्वत्ता दिनों दिन अब बढ़ती चली जा रही हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से जडे़जा ने एशिया कप टूर्नामेंट के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हैं। आइए आपको जडेजा की शानदार उपलब्धि के बारे में बताते हैं-

एशिया कप में रविंद्र जडेजा का जादू

भारतीय खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने एशिया कप 2022 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 35 रन की पारी खेली टीम इंडिया जो जीत दिलाई थी। उनकी और हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) की शानदार पॉर्टनरशिप को कोई भुलाए नहीं भूल रहा हैं।

फिर हांगकांग के खिलाफ दूसरे मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई फिर उन्होने अपने गेंद से ही तहलका मचाना शुरू कर दिया। हांगकांग के खिलाफ जडेजा ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।जडेजा ने कल हांगकांग के बल्लेबाज बाबर हयात को 41 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा था।

रविंद्र जडेजा अपने इस विकेट से भारत के लिए एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जडेजा साल 2010 से लेकर साल 2022 में अब तक 23 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। यह रिकॉर्ड पहले भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान (IRFAN PATHAN) के नाम था। जिसे जड्डू ने ध्वस्त कर अपने नाम कर लिया हैं।

एशिया कप टूर्नामेंट में जडेजा ने हर सीजन दिखाया हैं कमाल

भारत के लिए रविंद्र जडेजा तीनों फॉर्मेट के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। उनकी मौजूदगी टीम को कमाल का बैलेंस देती हैं। टीम को जब विकेट या फिर रन की दरकार हो, सर जडेजा अपना पूरा बेस्ट देने की हमेशा कोशिश करते हुए नजर आते हैं। रविंद्र जडेजा ने एशिया कप में साल 2010 से भाग लेना शुरू किया था। अपने पहले एशिया कप में जडेजा ने 4 विकेट लिए थे।

इसके बाद साल 2012 और 2014 के सीजन में रविंद्र जडेजा ने 7-7 विकेट अपने नाम किए ते। वहीं साल 2016 में 3 और साल 2018 में उन्होने 7 विकेट अपने नाम किए थे। अभी एशिया कप 2022 का आगाज हुआ हैं। रविंद्र जडेजा जिस फॉर्म में नजर आ रहे हैं, वह अपने पिछले आंकड़ो को तोड़ते हुए भी नजर आ सकते हैं।

Tags: एशिया कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रविंद्र जडेजा,
Exit mobile version