ASIA CUP, IND vs HK: सूर्या और विराट कोहली ने करिश्माई पारी से यहां भी दिखाया जलवा, देखें सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

By Twinkle Chaturvedi On September 1st, 2022
ASIA CUP, IND vs HK: सूर्या और विराट कोहली ने करिश्माई पारी से यहां भी दिखाया जलवा, देखें सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

विराट कोहलीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का चौथा मुकाबला  भारत (INDIA) और हांगकांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बोर्ड पर लगा दिए थे।

हांगकांग की टीम 193 रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 152 रन ही बना पायी। इंडिया ने यह मुकाबला 40 रनों से जीतकर टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। अब इंडिया सुपर-4 में अपना तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। आज भारत की जीत के बाद सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाली सूची में बड़ा बदलाव हुआ हैं। आइए आपको बताते हैं-

विराट कोहली बन गए नंबर-1 बल्लेबाज

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने आज हांगकांग के खिलाफ 59 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट कोहली अपनी इस पारी से एशिया कप 2022 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में नंबर-1 पायदान पर आ गए हैं। विराट कोहली ने 2 मैचों में 94 रन अपने नाम कर लिए हैं।

सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने आज अपने बल्ले से 68 रनों की धुआंधार पारी खेली, इस पारी से सूर्या ने अब तक टूर्नामेंट में 86 रन बना लिए हैं जिसके चलते वह दूसरे पायदान पर हैं।

अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरतुल्लाह (HAZRATULLAH) 2 मैचों में 60 रनों का साथ नंबर-3 की पोजिशन पर हैं। वहीं चौथे नंबर पर इब्राहिम जाद़रान (IBRAHIM ZADRAN) 57 रन के साथ हैं। पांचवें नंबर पर अफगानी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज (REHMANULLAH GURBAZ)  51 रनों के साथ हैं।

भुवनेश्वर कुमार बने नंबर-1 गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) ने आज हांगकांग के खिलाफ 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 1 विकेट चटकाया। इस विकेट के साथ एशिया कप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। भुवी 2 मैचों में 5 विकटों के साथ पहले पायदान पर हैं।

अफगानी गेंदबाज मुजीब उर रहमान (MUJIB UR REHMAN) ने  टूर्नामेंट में अब तक 2 मैचों में 5 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।जिससे वो सर्वाधिक विकेट लेने वाली सूची में नंबर-2 पर आ गए हैं।

अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) ने अब तक 2 मैचों में 3 विकेट अपने नाम कर लिए वह तीसरे पायदान पर हैं। इसी के साथ अफगानिस्तानी खिलाड़ी फजलहक फारूकी (FAZALHAQ FAROOQI), राशिद खान (RASHID KHAN) और हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) 3-3 विकेट के साथ सूची में आगे हैं।

Tags: एशिया कप 2022, भारत बनाम हांगकांग, भारतीय क्रिकेट टीम, भुवनेश्वर कुमार, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव,
Exit mobile version