रोहित शर्मा मैदान पर देते हैं खिलाड़ियो को गाली, कोच की भी नहीं सुनते हैं कोई बात, बेहद खास खिलाड़ी ने अब किया बड़ा खुलासा

By Shadab Ahmad On April 7th, 2022
रोहित शर्मा मैदान पर देते हैं खिलाड़ियो को गाली, कोच की भी नहीं सुनते हैं कोई बात

आमतौर पर मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को मैदान पर शांत और रणनीतिकार कप्तान के रूप में जाना जाता है। भारतीय टीम के एक नए खिलाड़ी ने इसके इतर जाकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) अक्सर मैदान पर गाली बक देते हैं और मैच के बाद इसको भूल जाने के बात कहते हैं। जानिए कौन है वह खिलाड़ी…

ईशान किशन ने रोहित शर्मा के अनुभव किए हैं शेयर

रोहित शर्मा मैदान पर देते हैं खिलाड़ियो को गाली, कोच की भी नहीं सुनते हैं कोई बात

ishan-kishan ROHIT SHARMA MI VIRAT KOHLI

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने बताया है कि रोहित शर्मा  (ROHIT SHARMA) बल्लेबाजों को अपने मन से खेलने की छूट देते हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि एक मैच में मुंबई के कोच महेला जयवद्धने (MAHILA JAIVARDHAN) ने कहा कि” आप को 1-1, 2-2 रन भी लेने हैं, इस बीच रोहित शर्मा  (ROHIT SHARMA) मेरे पास आए और कहा जो मन कहे कर”।

ईशान किशन (ISHAN KISHAN)  है कि रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) मैदान पर गाली देते हैं और मैच के बाद यह कह देते हैं कि दिल पर मत लेना मैच में होता रहता है। वह बताते हैं कि रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) साथ हम मजाक कर लेते हैं लेकिन विराट कोहली (VIRAT KOHLI) से कभी नहीं किया। उन्होंने बताया है कि टी20 के अपने डेब्यू मैच में विराट कोहली ने उनको ऑर्चर की पहली गेंद पर 6 मारने को कहा था मैंने सोचा कि मारता हूं फिर चौका ही मार पाया। धनंजय डिसिल्वा की पहली गेंद पर छक्का मारा था।

ईशान किशन ने बताया कि रोहित का दिमाग चलता है बहुत तेज

रोहित शर्मा मैदान पर देते हैं खिलाड़ियो को गाली, कोच की भी नहीं सुनते हैं कोई बात

ishan-kishan ROHIT SHARMA MI

ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने बताया है कि रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का दिमाग बहुत तेज चलता है। कई बार वो कहते हैं कि बल्लेबाज यहीं कैच देने वाला है तो गेंद वहीं आसपास जाती है। एक मैच में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने मिड विकेट जानबूझ कर हटा लिया तो बल्लेबाज मारने के चक्कर में कैच दे बैठा। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) से  मिला तो उस मैच में थर्ड मैन पर था वो इशारे पर फील्ड लगा रहे थे और मुझे कुछ समझ में नहीं आया कि क्या करना है।

इसके बाद मैंने स्लिप में लगे फील्डर से पूछा कि क्या करना है तो उसने कहा कि मैं उनका दिमाग पढ़ने की कोशिश कर रहा हूं। ईशान किशन  (ISHAN KISHAN) ने कहा कि एक मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने इमरान ताहिर से जाकर कुछ बात की। मेरे दिमाग में बैठ गया कि कुछ बताया, बस मैं अगली गेंद पर थर्ड मैन पर कैच हो गया।

Tags: ईशान किशन, महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,