उमरान मलिक सहित इन 3 गेंदबाजो ने आईपीएल में रफ्तार का दिखाया है दम, बल्लेबाजो के मन में पैदा की है दहशत

By Tanu Chaturvedi On December 3rd, 2022
उमरान मलिक

भारत में आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारी काफी तेज हो गई है। आईपीएल से पहले रिटेन और रिलीज किए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट टूर्नामेंट की फ्रेंचाइजियों ने सौंप दी थी। आपको बता दें कि आईपीएल का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में होना है। आईपीएल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं।

आइए हम आपको बताते हैं, आईपीएल के टॉप तीन गेंदबाजों के बारे में जो आईपीएल में अपनी टीम को जिताने के लिए शानदार खेल खेलते हैं।

उमरान मलिक

इस लिस्ट में एक नाम आता है भारतीय खिलाड़ी उमरान मलिक का। टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाजों में से एक उमरान मलिक आईपीएल में धमाल मचा देते हैं। आईपीएल के कई मैचों में 150 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदें फेंकी थी। उन्होंने इस साल आईपीएल में आईपीएल के इतिहास की तीसरी सबसे तेज गेंद 153.63 फेंकी थी। उमरान मलिक के गेंदबाजी के नमूने न्यूजीलैंड में हो रही सीरीज में देखने को मिल रहे हैं। उमरान मलिक आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं।

शान टेट

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है शान टेट का। आस्ट्रेलिया का ये धाकड़ गेंदबाज आईपीएल की लीग में अपनी गेंद का दम दिखा के ही मानता है। शान टेट आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं। उन्होंने अपनी गेंद की स्पीड के कारण सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड भी कायम किया है। साल 2010 में 157.7 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गेंद फेंकी थी।

लॉकी फर्ग्यूसन

लिस्ट में अगला नाम है न्यूजीलैंड के खिलाड़ी लॉकी फर्ग्यूसन का। लॉकी फर्ग्यूसन आईपीएल 2022 में पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। इससे पहले लॉकी कोलकाता की टीम का हिस्सा थे। आईपीएल में अपनी पारी के दौरान उन्होंने IPL के इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद 157.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी। सबसे तेज गेंद फेंकने वाले दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में भी लॉकी को फैंस जानते हैं।

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, उमरान मलिक, लॉकी फर्ग्यूसन,