सिकंदर रजा के लिए ये 3 आईपीएल टीमें लगा सकती है 10 करोड़ तक का दांव, IPL विजेताएं भी रहेगी इनके पीछे

सिकंदर रजा

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का ऑक्शन साल के अंत में हो सकता है। इस ऑक्शन में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम भी सामने आ रहा है जिसने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अपनी पारी से सबको चौंका दिया है। यह खिलाड़ी है जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ( sikandar raza)। सिकंदर रजा ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में इतनी शानदार पारी खेली की, हर कोई उन्हीं की चर्चा कर रहा है। उनकी इस पारी के बाद आईपीएल में उन्हें कौन सी टीम अपने साथ शामिल करेगी, इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके लिए इन तीन टीमों के नाम सामने आ रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कौन सी हैं ये दो टीमें…

सनराईजर्स हैदराबाद

सनराईजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाईजी ने अपनी टीम से डेविड वॉर्नर को अलग कर दिया है। केन विलियमसन को कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन वह सही प्लेइंग इलेवन का चुनाव और मैदान में अच्छी पारी खेलने में नाकाम साबित हुए। पिछले साल आईपीएल की शुरुआत से ही वह मैच हारने लगे थे। इस टीम को एक शानदार खिलाड़ी की तलाश है जो टीम को आगे बढ़ा सके। इसके लिए सिकंदर रजा का नाम शामिल हो सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स

टीम में रविंन्द्र जडेजा ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, लेकिन प्रेशर के कारण वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का ही दम दिखाने में नाकाम रहे। ऐसे में टीम के कप्तान एम एस धोनी को एक अच्छे खिलाड़ी की तलाश है। इसलिए सिकंदर रजा चैन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा बन सकते हैं। सिंकंदर रजा (Sikander Raza) विश्व कप 2022 में भी वो बल्ले और गेंद दोनो से कमाल का खेल दिखा रहे हैं। वहीं अभी तक ये भी नहीं पता है कि जड़ेजा अगले साल होने वाले आईपीएल में सीएसके टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।

दिल्ली कैपिटल्स

इस कड़ी में तीसरी टीम का नाम है दिल्ली कैपिटल्स। दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन पिछले आईपीएल में अच्छा रहा। ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम ने काफी अच्छा परफॉरमेंस दिया। अक्षर पटेल भी इस टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं लेकिन वो मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे में सिकंदर रजा टीम का हिस्सा हो सकते हैं।