IPL 2022 Final, RR vs GT: आईपीएल 2022 पर्पल कैप का ताज़ सजा राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के नाम

By Twinkle Chaturvedi On May 30th, 2022
IPL 2022 Final, RR vs GT: आईपीएल 2022 पर्पल कैप का ताज़ सजा राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के नाम

आईपीएल 2022 (IPL) का फाइनल सीजन की दो सबसे सफल और मजबूत टीम गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS)  के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला गया। राजस्थान कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 20 ओवर में 9 विकटों के नुकसान पर टीम सिर्फ 130 रन बनाने में कामयाब रही।

शुभमन गिल के 45 नाबाद रन, हार्दिक पंड्या के 34 और डेविड मिलर के 32 नाबाद रन से गुजरात टाइटंस 7 विकटों से यह मुकाबला और अपने पहले लीग के पहले आईपीएल ट्राफी पर कब्जा कर लिया हैं।

आईपीएल 2022 के पर्पल कैप का ताज़ सजा़ युजवेंद्र चहल के नाम

IPL 2022 Playoffs: Why Yuzi Chahal, Wanindu Hasaranga Could be Successful in Ahmedabad During RR-RCB Qualifier 2 | Aakash Chopra News | RR vs RCB

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पर्पल कैप का ताज़ युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) के नाम सज गया हैं। चहल ने 16 मैचों में 27 विकेट लेकर पर्पल केप अपने नाम किया हैं। आज चहल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। इसी के साथ चहल मात्र तीसरे स्पिनर गेंदबाज बने हैं, जो आईपीएल में पर्पल कैप (PURPLE CAP) जीतने में सफल रहे हैं. लगातार वो इस सीजन में अपनी टीम के लिए हीरो बनकर सामने आए थे.

पर्पल कैप की लिस्ट में ये रहे टॉप-5 गेंदबाज

IPL 2022, Match 6 KKR vs RCB, Stats Review: Wanindu Hasaranga, Tim Southee achieve milestones in low-scoring affair

युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) पर्पल कैप की लिस्ट अब भी टॉप पर बरकरार है, चहल ने 16 मैचों में 7.54 की इकॉनमी के साथ 27 विकेट लिए हैं। वानिंदु हसरंगा  (WANINDU HASARANGA) ने पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहे हैं हसरंगा ने 15 मैचों में कुल 26 विकेट अपने नाम किया है।

पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर 23 विकटों के साथ पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज कगिसो राबाडा (KAGISO RABADA) है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी उमरान मलिक 22 विकटों के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) इस लिस्ट में पांचवे पायदान पर है। कुलदीप यादव ने 14 मैचों में कुल 21 विकेट अपने नाम किए हैं।

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल फाइनल, गुजरात टाइटंस, पर्पल कैप, युजवेंद्र चहल, राजस्थान रॉयल्स,