महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2023 से पहले खुल गई किस्मत, मैच विनर खिलाड़ी आया वापस

By Tanu Chaturvedi On November 13th, 2022
दीपक चाहर

आईपीएल 2023 का ऑक्शन जल्द ही शुरु होने वाला है। इसके लिए सभी टीमों से खिलाड़ियों की लिस्ट मांगी गई थी। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में टीम इंडिया के खिलाड़ी दीपक चाहर के जुड़ने की बातें हो रही हैं। उनके टीम में जुड़ने से टीम को मजबूती मिलेगी। पिछले साल रविंद्र जडेजा ने दोबारा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को कप्तानी सौंपी थी तो उस वक्त धोनी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, क्योंकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

चेन्नई की टीम में दीपक चाहर चोटिल थे, इससे भी टीम को बहुत परेशानी हुई थी। इस साल दीपक चाहर के टीम में जुड़ने से चेन्नई सुपर किंग्स सच में आईपीएल की किंग बन सकती है। दीपर चाहर काफी धुरंधर खिलाड़ियों में से एक हैं। वह हमेशा टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हैं। यही वजह है कि वह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के पसंदीदा और भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं।

आइए आपको बताते हैं दीपक चाहर के करियर के बारे में

दीपक चाहर आईपीएल में अभी तक 63 मैचों में 59 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। टी-20 फॉर्मेट में कई बार दीपक चाहर को अच्छा खेलते देखा जा चुका है। दीपक चाहर के टीम में शामिल होने से महेंद्र सिंह धोनी खुश नजर आएंगे साथ ही टीम में मजबूती दिखाई देगी।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। लेकिन ऐसी भी खबरें आई थीं कि इस टीम के क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, नारायण जगदीशन,  मिचेल सेंटनर जैसे  खिलाड़ियों को टीम से रिलीज किया जा सकता है।

इससे पहले ये भी खबरें आई थी कि रविंद्र जडेजा को टीम से रिलीज किया जा सकता है। ऐसी भी खबरें थी कि आईपीएल 2022 के बाद जड़ेजा और सीएसके के बीच रिशते खराब हो गए, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने साफ किया कि फ्रेंचाइजी के साथ सब ठीक है।

 

Tags: एम एस धोनी, चेन्नई सुपर किंंग्स, टी20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया, दीपक चाहर,