IPL की इस चीयरलीडर ने किया था खुलासा जब महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने बचाई थी उनकी इज्जत

वैसे तो आईपीएल (IPL) के शुरू होते ही क्रिकेट के दीवानों में जोश बढ़ जाता है. पहले तो कहा जाता था आईपीएल (IPL) शुरू होते ही टीवी कि सेल दो गुनी हो जाती है. आईपीएल पर तो मीम्स भी बनते देखे ही होंगे आपने. आईपीएल से जुड़ा है चीयरलीडर का काला सच. आईपीएल (IPL) कि शुरुवात 2008 में हुई थी. लेकिन 2011 कि घटना ने पूरे आईपीएल को शर्मसार कर दिया था.
आईपीएल ने क्यों झेली इतनी बड़ी बदनामी
IPL: कहाँ गई आईपीएल से वो ख़ूबसूरत चीयरलीडर जो कभी हुआ करती थीं आईपीएल कि शान
वैसे तो आईपीएल (IPL) Indian Premier League को क्रिकेट का महाकुंभ कहा जाता है. आईपीएल (IPL) में सभी देश के प्लेयर्स एक साथ ग्राउंड पर नज़र आते हैं. 2008 से हर साल इस महाकुंभ का आयोजन हो रहा है. आईपीएल के कारण क्रिकेट जगत भारत के तरफ एक नए विश्वास से देखता है. इंडियन प्रीमियर लीग को शुरू करने का श्रेय ललित मोदी (Lalit Modi) को दिया जाता है.
2008 में आईपीएल को सबसे पहले स्पॉंसर DLF द्वारा किया गया था. DLF ने 2012 तक ही स्पॉंसरशिप संभाली. आईपीएल 2011 (IPL 2011) के दौरान गेब्रिएला पास्क्यूलोटो (Gabriella Pasqualotto) नाम की चीयरलीडर को तकरीबन हर क्रिकेट प्रेमी जानने लगा था. दरअसल दक्षिण अफ्रीका की रहने वाले गेब्रिएला उस सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की चीयरलीडर थीं.
गेब्रिएला पास्क्यूलोटो (Gabriella Pasqualotto) ने आईपीएल कि आफ्टर पार्टी के बाद का सच एक ब्लॉग के ज़रिए पूरी दुनिया को बताया था. गेब्रिएला पास्क्यूलोटो (Gabriella Pasqualotto) का कहना था कि आईपीएल कि आफ्टर पार्टी के बाद प्लेयर्स उनको चीयरलीडर्स को मीट कि तरह ट्रीट करते थे. गेब्रिएला का कहना था कि ऑस्ट्रलियाई प्लेयर्स उनके साथ सबसे ज्यादा बदतमीजी करते थे. ग्रीम स्मिथ को लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया था. गेब्रिएला का कहना था कि ग्रीम कि गर्लफ्रेंड उनके सामने होती थी फिर भी वो सबके साथ फ़्लर्ट करते थे.
धोनी के बारे में चीयरलीडर ने किया था बड़ा खुलासा
गेब्रिएला पास्क्यूलोटो (Gabriella Pasqualotto) ने जहाँ एक तरफ पूरे आईपीएल (IPL) को लेकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था वहीँ वो दूसरी तरफ इंडियन प्लेयर्स कि तारीफ कर रहीं थी. गेब्रिएला पास्क्यूलोटो (Gabriella Pasqualotto) का कहना था कि इंडियन प्लेयर्स में MS DHONI और ROHIT SHARMA उनको बहुत सेफ फील करातें हैं. एक तरफ वो ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स को करैक्टर लेस कह रहीं थी. वहीँ वो दूसरी तरफ बता रही थी कि अगर इंडियन प्लेयर्स न होते तो आईपीएल के उस घिनौने मौहाल में नहीं रह पातीं.
गेब्रिएला पास्क्यूलोटो (Gabriella Pasqualotto) के इस आरोप से आईपीएल पार्टियों में होने वाली अश्लीलता सभी के सामने आ गई और बहुत दिनों तक हंगामा चलता रहा. बाद में ये पार्टियां कम कर दी गईं. गेब्रिएला का कहना था कि बाकी प्लेयर्स को भी इंडियन प्लेयर्स से कुछ सीखना चाहिए. गेब्रिएला ने इस बात का भी खुलासा किया था कि चीयरलीडर्स खुद भी कभी कभी प्लेयर्स के साथ इंटिमेट होना चाहती थीं.
Tags: आईपीएल, गेब्रिएला, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा,