आईपीएल 2023 में सभी 10 टीमों के कप्तानों की देखें लिस्ट, लिस्ट में 2 कप्तानों के लिए मंडरा रहा है खतरा

By Tanu Chaturvedi On December 31st, 2022
आईपीएल

आईपीएल 2023 (IPL 2023) को लेकर चर्चा बहुत जोरों से चल रही है। ऐसे में हर टीम अपने लिए गेंदबाज, बल्लेबाज और ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मिनी ऑक्शन में चुन चुकी है, लेकिन हम आपको आज बताएंगें आईपीएल की टीमों के कप्तानों के नाम और उन टीमों के भी नाम जिनके कप्तान अभी चुने नहीं गए हैं। बता दें कि केरल के कोच्चि में आईपीएल के मिनी ऑक्शन 2023 का आयोजन 23 दिसंबर को किया गया था। इसमें सभी टीमें अपने -अपने टीम के खिलाड़ियों और स्क्वॉयड के बारे में जान चुकी हैं।

वहीं आईपीएल की एक टीम यानि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभी भी कप्तान की तलाश है। आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को अभी अपने टीम के कप्तान की तलाश है। मिनी ऑक्शन से पहले केन विलियमसन को टीम से रिलीज कर दिया गया था। टीम अभी अपने नए कप्तान का इंतजार कर रही है। जल्द ही ये फ्रेंचाइजी एक नए चेहरे की घोषणा कर सकती है।

ये खिलाड़ी हो सकते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान

सनराइजर्स हैदराबाद में कप्तानी के लिए भुवनेश्वर कुमार का नाम सबसे पहले आता है, भुवी कई मौकों पर टीम की कमान संभाल चुके हैं। वहीं, इस बार ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ में खरीदा है वह भी टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं। वह टीम के लिए एक अच्छे कप्तान साबित हो सकते हैं। टीम में इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ में खरीदा है। आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का अगला कप्तान कौन होगा, ये जानकारी भी जल्द ही आ सकती है।

आईपीएल 2023 की 9 टीमों के कप्तानों की लिस्ट

  1. चेन्नई सुपर किंग्स – महेंद्र सिंह धोनी
  2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- फाफ डू प्लेसिस
  3. मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा
  4. पंजाब किंग्स- शिखर धवन
  5. दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत
  6. राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन
  7. कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर
  8. लखनऊ सुपरजाइंट्स- केएल राहुल
  9. गुजरात टाइटंस- हार्दिक पांड्या
Tags: आईपीएल 2023, केन विलियमसन, टीम कप्तान, सनराइजर्स हैदराबाद,