IPL 2023: Sunil Narine ने पहली बार किया खुलासा, बताया क्यों इस सीजन ज्यादा विकेट नहीं निकाल पाए

Sunil Narine

आईपीएल 2023 में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने बल्ले से काफी कमाल कर दिखाया है। लेकिन वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनके लिए इस साल आईपीएल में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए है। इसी लिस्ट में केकेआर के सुनील नारायण (Sunil Narine) का नाम भी शामिल है। केकेआर के सुनील नारायण (Sunil Narine) ने इस आईपीएल सीजन में ज्यादा विकेट नहीं ले पाए हैं।

इसके साथ ही वह अपने बल्ले से भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। यह कहा जा सकता है कि सुनील नारायण (Sunil Narine) के लिए यह सीजन अच्छा नहीं किया है। जबकि केकेआर ने कई बार उन्हें मौके दिए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इन 11 खिलाड़ियों की खलेगी भयंकर कमी, मैच विनर बनकर किसी भी टीम को मात देने की रखते हैं हिम्मत

Sunil Narine ने किया खुलासा

हालांकि अब इसी बीच बातचीत में सुनील नारायण ने बताया कि,

आखिर क्यों वह इस सीजन ज्यादा विकेट नहीं ले पाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद सुनील नारायण ने बताया कि, आखिर वह इस सीजन ज्यादा विकेट निकाल क्यों नहीं पाए हैं। उन्होंने बताया कि, इस सीजन मैं उतना बेहतर नहीं कर पाया, क्योंकि शायद पिचें इस सीजन अच्छी हैं और अतिरिक्त बल्लेबाज के आने से भी फर्क पड़ा। हालांकि उसको काउंटर करने के लिए हमें उसी हिसाब से खेलना भी होगा।

सुनील नारायण ने बताया कि, आपको प्लानिंग के साथ उतारना होता है लेकिन कई बार आपको चीजें सिंपल रखनी चाहिए और अपनी क्रिकेट का लाभ उठाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके ही घर में मात दे दी थी। सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया था।