IPL 2023: इन 5 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने रिटेन कर मुसीबत को बुला लिया घर, जीता हुआ मैच भी देते हैं हरवा

By Twinkle Chaturvedi On November 17th, 2022
IPL 2023

IPL 2023: टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के बाद अब सारा ध्यान क्रिकेट फैंस का आईपीएल ( IPL) पर आकर रूक गया हैं। आईपीएल की सारी 10 टीमें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के नाम बता चुकी हैं। कुछ खिलाड़ियों के रिलीज ने सवाल खड़े किए हैं वहीं अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम में वापस से देखकर फैंस खुश नजर आ रहे हैं। आज हम आपको उन खिलाड़ियों के नाम बताने वाले हैं जिन्हें टीम में रखकर फ्रेंचाइजी ने अपने सर ही मुसिबत मोल ले लेली हैं, क्योंकि यह खिलाड़ी पिछले सीजन अपनी टीमों के लिए कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। फ्रेंचाइजियों को इन खिलाड़ियों को रिलीज कर देना चाहिए था-

यह भी पढ़े- मोईन अली के 2-3 दिन में खेलना मुश्किल वाले कमेंट पर बौखला गए माइकल क्लार्क कहा- आईपीएल के लिए नहीं रोते

1. वरूण चक्रवर्ती

वरूण चक्रवर्ती को कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल IPL 2021 के शानदार सीजन के बाद साल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर लिया था। लेकिन साल 2022 के सीजन में वरूण कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। 11 मैचों में वरूण सिर्फ 6 विकेट ही अपने नाम कर पाए। जबकि टीम के पास इस वक्त सुनील नरेन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। टीम वरूण को रिलीज कर ऑक्शन में किसी और खिलाड़ी के पीछे भी जा सकती थी।

2. जोफ्रा ऑर्चर

जोफ्रा ऑर्चर को मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था लेकिन पिछले सीजन वह एक भी मैच नहीं खेल पाए और अपने देश इंग्लैंड के लिए भी ऑर्चर अभी मैच खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। यानि कि वो आऊट ऑफ फॉर्म ही हैं ऐसे में उनका फिटनेस टीम के लिए मुसीबत बन सकता हैं। आईपीएल (IPL) 2023 में भी अगल ऑर्चर वापस से चोट के चलते बाहर होते हैं तो मुंबई वापस से जूबती हुई नजर आ सकती हैं। क्योंकि मुंबई ने जोफ्रा को रिलीज कर दिया हैं।

3. सिद्धार्थ कौल

सिद्धार्थ कौल को रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने 75 लाख की कीमत में खरीदा था। पिछले सीजन सिद्धार्थ ने केवल एक ही मैच खेला जिसमें उन्होने 4 ओवर में 43 रन लुटा डालें। कौल लगभग 3 साल से आईपीएल (IPL) के मैचों में लगातार खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।  सिद्धार्थ को इस बार भी खेलने का मौका मिलेगा या नहीं यह समझ से बाहर हैं जिसके चलते बैंग्लोर को इन्हें रिलीज कर किसी और अन्य खिलाड़ी के पीछे जाने के बारे में सोचना चाहिए था।

4. मैथ्यू वेड

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल (IPL) 2022 अपने नाम कर शानदार खेल दिखाया था। टीम किसी भी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं थी। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू वेड भी गुजरात टाइटंस का हिस्सा ते लेकिन वह अपना खेल ठीक से दिखाा पाने में नाकामयाब रहे थे। 10 मैचों में वह 157 रन ही बना पाए थे। इस प्रदर्शन के बाद भी गुजरात ने मैथ्यू वेड के रिटेन कर लिया हैं। हालिया प्रदर्शन भी वेड का बिल्कुल भी शानदार नहीं हैं जिसके बाद इन्हें वापस से टीम में रखना कोई कमाल की बात नहीं हैं।

5. अंबाती रायडू

अंबाती रायडू चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं लेकिन अब उनका प्रदर्शन कुछ खास नजर नहीं आ रहा हैं पिछले सीजन 13 मुकाबलों में रायडू ने सिर्फ 274 रन बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स को अब नए खिलाड़ियों के पीछे IPL मिनी ऑक्शन में जाना चाहिए ता जो उनके साथ लंबे समय के लिए रह सकें। अंबाती रायडू का टीम में होना फैंस की समझ से परे नजर आ रहा हैं।

यह भी पढ़े- आईपीएल 2023 से पहले पैट कमिंस ने दिया कोलकाता नाइट राइडर्स को धोखा, इस कारण खेलने से कर दिया मना

Tags: आईपीएल 2023, जोफ्रा ऑर्चर, वरूण चक्रवर्ती,