बीसीसीआई ने बढ़ा दिया आईपीएल 2023 का प्राइज मनी, ट्रॉफी जीतने वाली टीम पर होगी अब पैसों की बारिश

By Tanu Chaturvedi On January 4th, 2023
आईपीएल

आईपीएल 2023 का 16वां सीजन कई कारणों से रोमांचक हो सकता है। हमेशा की तरह मार्च महीने में शुरू होने वाली आईपीएल को लेकर बीसीसीआई ने एक अलग तैयारी की है। इस बार आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी जीतने वाली टीम पर जमकर पैसों की बरसात होने वाली है। खबरें हैं कि आईपीएल के लिए बीसीसीआई प्राइजमनी बढ़ा सकती है।

अभी तक थी ये प्राइज मनी

आईपीएल 16वें सीजन में प्राइज मनी बढ़ाने की बातें की जा रही हैं। अभी तक यानि 2022 में 15वें सीजन तक आईपीएल की प्राइजमनी 20 करोड़ थी। वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 13 करोड़, तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को सात करोड़ और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम को 6 करोड़ प्राइज मनी के तौर पर दिए जाते थे।

इस प्राइज मनी को 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। इस साल बीसीसीआई की कमाई बढी़ है जिस वजह से प्राइज मनी को भी बढ़ाया जा रहा है। लेकिन बढ़ कर ये प्राइज मनी क्या होगा, इसके बारे में फिलहाल अपडेट नहीं है।

फ्रेंचाइजियां होंगी मालामाल

विनर टीम की प्राइज मनी मे बढ़ोत्तरी होने से टीम अब मालामाल हो जाएंगी। पिछले साल की विनर रही गुजरात टाइटंस को 20 करोड़ रुपये दिए गए थे। इस साल कौन सी टीम विनर होकर ट्रॉफी अपने नाम करती है, ये जानने लायक होगा।  इस साल IPL 2023 का खिताब जीतने वाले के लिए पहले के मुताबिक और अच्छी खबर सामने आ रही है। यही वजह है कि इस बार फ्रेंचाइजी एड़ी चोटी का जोर लगाने वाली है।

आईपीएल का पहला मैच 25 मार्च को पिछले साल की विनर रही गुजरात टाइंटस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इसका फाइनल मुकाबला जून में होगा। प्राइज मनी बढ़ने से फ्रेंचाइजियों के चेहरे पर मुस्कार आ गई होगी।

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, बीसीसीआई,