IPL 2022, GT vs CSK: गुजरात टाइंटस ने सीएसके को हराकर पॉइंटस टेबल में किया खेल, हैदराबाद को भी हुआ फायदा

By Aditya tiwari On April 18th, 2022
विजय हजारे ट्रॉफी

पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 29वां मुकाबला खेला गया. जहाँ गुजरात टाइंटस (GUJRAT TITANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम आमने-सामने नजर आयी. जहाँ राशिद खान (RASHID KHAN) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद सीएसके (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइंटस की टीम ने 3 विकेट से कर लिया. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब मजेदार हो गई हैं.

गुजरात टाइंटस पॉइंटस टेबल में टॉप पर पंहुची

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने 73 रनों की शानदार पारी खेली. अंबाती रायडू ने भी 46 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने इस दौरान 96 रन बनाए. जिसके कारण ही उनकी टीम मैच 3 विकेटों से जीत गई. इस जीत के साथ ही गुजरात टाइंटस (GUJRAT TITANS) की टीम पॉइंटस टेबल में 10 अंको के साथ टॉप पर है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम 9वें नंबर पर नजर आ रही है.

लखनऊ सुपरजांयट की टीम पॉइंटस टेबल में दूसरे स्थान पर पंहुची

अभी पॉइटंस टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम तीसरे स्थान पर नजर आ रही है. जबकि 5वें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम नजर आ रही है. नंबर 7 पर पंजाब की टीम तो वहीं केकेआर (KKR) की टीम नंबर 6 पर पंहुच गई हैं. लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम नंबर 2 पर नजर आ रही है.

इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम चौथे नंबर पर नजर आ रही है. आखिरी पायदान पर अब मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नजर आ रही है. जबकि अब पॉइटंस टेबल में 8वें स्थान पर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की दिल्ली कैपिटल्स की टीम नजर आ रही है.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स, लखनऊ सुपरजांयट,