मुंबई इंडियंस की टीम ने 1.3 करोड़ के खिलाड़ी को किया था रिलीज, घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से मचा रहा धमाल

By Tanu Chaturvedi On November 22nd, 2022
जयदेव उनादकट

टीम इंडिया (Team india) के खिलाड़ी अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। इस साल 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी सहित मुंबई इंडियंस की टीम ने भी  आगामी आईपीएल 2023 के लिए अपने रिटेन हो रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को दे दी है।

इस आईपीएल सीजन में कई टीमों ने अपनी टीम से कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है। वहीं ऐसे 13 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है जो टीम के लिए कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं लेकिन इनमें से एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसे मुंबई इंडियंस को रिलीज करना भारी पड़ सकता है।  उस खिलाड़ी का नाम है, जयदेव उनादकट (Jaydev unadkat)।

जयदेव उनादकट  को किया रिलीज

एमआई (मुंबई इंडियंस) की टीम ने रिलीज किए गए खिलाड़ियों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी रिलीज किया है लेकिन ये खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि जयदेव ने सौराष्ट्र टीम की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए टॉप पांच बल्लेबाजों में से चार का विकेट लेते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया है। टीम को जिताने में एक अहम भूमिका निभाई है।

कैसा है जयदेव उनादकट का करियर

जयदेव ने हिमाचल के खिलाफ 9 ओवर में 23 रनों के नुकसान पर एक के बाद एक 5 विकेट लेकर अपना गुस्सा निकाला है। इस मैच में जयदेव ने 9 में से 2 ओवर मेडन ओवर ही फेंके थे। 75 लाख के बेस प्राइज वाले जयदेव उनादकट को आईपीएल के मेगा ऑक्शन 2022 की सबसे सफल टीमों में से मुंबई और चेन्नई के बीच इस खिलाड़ी को अपनी अपनी टीम में शामिल करने के लिए प्राइज वॉर भी देखी गयी थी, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 1.30 करोड़ की मोटी रकम के साथ अपनी टीम में शमिल किया था। उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे।

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, मुंबई इंडियन,